Tuesday, February 17, 2026
Home राष्ट्रीय Junior Women’s Hockey World Cup के क्वार्टरफाइनल में कल कोरिया से भिड़ेगा भारत

Junior Women’s Hockey World Cup के क्वार्टरफाइनल में कल कोरिया से भिड़ेगा भारत

by Khel Dhaba
0 comment

महिला विश्व कप क्वार्टर फाइनल में कोरिया के खिलाफ प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा भारत

अब तब अजेय रही आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम शुक्रवार को यहां जूनियर महिला हॉकी विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में अपने से कम रैंकिंग वाले दक्षिण कोरिया के खिलाफ जीत की प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

अबतक खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम तीन मैच में तीन जीत से अधिकतम नौ अंक जुटाकर शीर्ष पर रहा। भारत ने वेल्स (5-1), जर्मनी (2-1) और मलेशिया (4-0) को शिकस्त दी। टीम ने इस दौरान 11 गोल किए जबकि उसके खिलाफ सिर्फ दो गोल हुए।

दूसरी तरफ कोरिया की टीम ग्रुप सी में सिर्फ तीन अंक के साथ बेहतर गोल अंतर के कारण दूसरे स्थान पर रही।

कोरिया के पूल में अर्जेन्टीना की टीम अधिकतम नौ अंक जुटाकर शीर्ष पर रही। उरूग्वे और आस्ट्रिया के कोरिया के समान तीन अंक रहे लेकिन बेहतर गोल अंतर के कारण एशियाई टीम ने बाजी मार ली।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights