Tuesday, February 24, 2026
Home राष्ट्रीय भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जापान को 6-0 से रौंदा

भारत ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी में जापान को 6-0 से रौंदा

by Khel Dhaba
0 comment

ढाका। गत चैम्पियन भारत ने रविवार को यहां एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (एसीटी) पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में जापान को 6-0 से रौंद दिया।

इससे भारतीय टीम को राउंड रॉबिन चरण के एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

हरमनप्रीत सिंह (10वें और 53वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि दिलप्रीत सिंह (23वें), जरमनप्रीत सिंह (34वें), सुमित (46वें) और शमशेर सिंह (54वें) ने भी मौलाना भसानी हॉकी स्टेडियम में स्कोरशीट में अपने नाम दर्ज कराये।

भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर चुका है। पांच देशों के टूर्नामेंट के राउंड रॉबिन चरण के अंत में भारत 10 अंक लेकर तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है जिसके बाद कोरिया (छह), जापान (पांच), पाकिस्तान (दो) और मेजबान बांग्लादेश (शून्य) हैं।

यह भारत की लगातार तीसरी जीत है। टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में कोरिया ने भारत को ड्रा पर रोक दिया था। लेकिन मनप्रीत सिंह की अगुआई वाली टीम ने बांग्लादेश को 9-0 से रौंदकर चीजें बदल दीं जिसके बाद उसने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को भी हराया और फिर जापान को भी शिकस्त दी।

भारत के मनोबल में इस दबदबे भरी जीत से काफी बढ़ोतरी होगी और टीम टूर्नामेंट के अंत में आत्मविश्वास से भरी होगी।

भारतीय टीम ने एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता टीम जापान को सभी विभागों में पूरी तरह चित्त कर दिया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights