Saturday, February 28, 2026
Home Slider IND vs RSA : भारतीय टीम घोषित, टी20 & वनडे में कोहली-रोहित को आराम, इन्हें मिली कमान

IND vs RSA : भारतीय टीम घोषित, टी20 & वनडे में कोहली-रोहित को आराम, इन्हें मिली कमान

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीसीआई को आरटीआई अधिनियम में राहत देती केंद्र सरकार का खेल विधेयक 2025 का ग्राफिक चित्रण

मुंबई, 30 नवंबर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अगले महीने से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रहे सीरीज के लिए टीमों की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम 10 दिसंबर से 7 जनवरी के बीच 3 टी-20, तीन वन डे और दो टेस्ट मैच खेलेगी। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इस श्रृंखला के लिए टीम के कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आराम दिए जाने की अपील की थी जिसे बोर्ड ने स्वीकार लिया है। लिहाजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज की तरह दक्षिण अफ्रीका के विरूद्ध भी भारतीय टीम की कमान नए खिलाड़ी के हाथ में होगी। हालाँकि दोनों सीनियर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज में वापस करेंगे।

टी20 सीरीज में कप्तानी का भार जहां सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगी तो वहीं वनडे में केएल राहुल कप्तान होंगे। टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की वापसी होगी और वे कमान संभालेंगे।

टी-20 टीम

यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रितुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (वीसी), वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव , अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।

वनडे टीम

रितुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल ( कप्तान, विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।

टेस्ट टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रितुराज गायकवाड़, इशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी, जसप्रीत बुमराह (वीसी), प्रसिद्ध कृष्णा।

मैचों के कार्यक्रम

पहला टी20- 10 दिसंबर
दूसरा टी20- 12 दिसंबर
तीसरा टी20- 14 दिसंबर
पहला वनडे- 17 दिसंबर
दूसरा वनडे- 19 दिसंबर
तीसरा वनडे- 21 दिसंबर
पहला टेस्ट- 26-30 दिसंबर
दूसरा टेस्ट- 3-7 जनवरी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights