आरा। भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय अरिवन्द बिहारी पाण्डेय एक दिवसीय फाइनल महिला 20 20 क्रिकेट मैच पटना ने भोजपुर को पांच विकेट से पराजित किया।
महाराजा कालेज खेल मैदान पर इस मैच के उद्घाटन बिहार सरकार के सहकारिता व गन्ना मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
टॉस भोजपुर ने जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। हर्षिता और बेबी ने पहले विकेट के लिए 30 रन बनाये। बेबी ने 16 रन बना कर अपना विकेट खो दिया। दुसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आई सरिता भी 2 रन पर अपना विकेट खो दिया। भोजपुर ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 132 रन बनाये। भोजपुर की ओर से हर्षिता ने 39 रन, बेबी ने 16 रन, संध्या शर्मा ने 32 रन, नेविदिता ने नाबाद 15 रनों का योगदान दिया। पटना की ओर से रिषिका ने 21 रन देकर 2 विकेट, पूजा ने 25 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।

ज़बाब में पटना की टीम ने पांच विकेट खो कर 132 रनों लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पटना की ओर डॉली ने 25 रन, श्रुति ने 40 रन, रिमझिम ने 10 रनों का योगदान दिया भोजपुर की ओर बेबी और अन्या ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच के अंपायर अशोक कुमार, स्टेट पैनल के अंपायर लक्ष्य मंथन थे। स्कोरर की भूमिका में रोहित सिंह थे। विजेता और उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को यशवंत सिंह (पीटीआई वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी), विनीत राय भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव एवं श्री संतोष कुमार ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस मैच का सफल संचालन करने के लिए वरुण राज, कुणाल कुमार सिंह, आशीष रोशन, करण कुमार, आकाश कुमार, रत्नेश नंदन की भूमिका सराहनीय रही। इस मैच में भोजपुर जिला क्रिकेट के वरिष्ठ खिलाड़ी भी उपस्थित थे। इस आशय की जानकारी भोजपुर जिला क्रिकेट संघ के सचिव विनीत राय ने दी।






