Friday, February 20, 2026
Home Slider Womens Under 19 One Day Trophy में गेंदबाजों की मेहनत गई बेकार, बिहार फिर हारा

Womens Under 19 One Day Trophy में गेंदबाजों की मेहनत गई बेकार, बिहार फिर हारा

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बड़ोदरा की सुरभि चौहान और नरुपा ने खुंटा गाड़ा और वीमेंस अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में जीत का स्वाद चखने से वंचित रह गईं बिहार टीम। कम स्कोर का खामियाजा बिहार टीम को भुगतना पड़ा और बड़ोदरा से बिहार को अंतिम लीग में एक विकेट से हार मिली।

बिहार ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में नौ विकेट पर 121 रन बनाये थे। जबाव में बिहार के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। दो विकेट जल्दी-जल्दी गिरा दिये पर इसके बाद  वेसवी पोकर और निधि धरममुनिया ने 49 की साझेदारी और बाद  सुरभि व नरुपा ने अच्छी बैटिंग कर बड़ोदरा का स्कोर 44.1 में नौ विकेट पर 122 रन बना दिया और इस प्रकार बिहार 1 विकेट से हार गया।

बड़ोदरा की ओर से मेसवी पोकर ने 56 गेंद में चार चौकों की मदद से 26, निधि धुरमुनिया ने 44 गेंद में चार चौकों की मदद से 28, सुरभि चौहान ने 60 गेंदों में 1 चौका की मदद से नाबाद 17 और नरुपा ने नाबाद 8 रन बनाये। अतिरिक्त से 30 रन बने।

बिहार की ओर से कुमारी निष्ठा ने 28 रन देकर 4, निशा भारती ने 21 रन देकर 1, आर्या सेठ ने 18 रन देकर 1, वेदही यादव ने 36 रन देकर 1 और कोमल आर कुमारी ने 5 रन देकर 1 विकेट चटकाये।

टॉस बड़ोदरा ने जीता और बिहार को बैटिंग का न्योता दिया। बिहार की बैटरों का हाल वही रहा। याशिता सिंह नहीं चल पाईं पर वैदही यादव और आर्या सेठ ने बेहतरीन बैटिंग कर बिहार का स्कोर 100 के पार पहुंचाया और बिहार ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 121 रन बनाये।

बिहार की ओर से वैदही यादव ने 108 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 44 जबकि आर्या सेठ ने 72 गेंद में पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाये।

इसके अलावा कप्तान श्रुति गुप्ता ने 13 गेंद में 6, शिखा कुमारी ने 20 गेंद में 5,याशिता सिंह ने 17 गेंद में 5, हर्षिता भारद्वाज ने 20 गेंद में 1,कुमारी निष्ठा ने 14 गेंद में 2, खुशी कुमारी ने 19 गेंद में नाबाद 1, निशा भारती ने 3 गेंद में 0, कोमल आर कुमारी ने 12 गेंद में 9, रेखा कुमारी ने 2 गेंद में नाबाद 0 रन बनाये।

बड़ोदरा की ओर से नुरपा ने 15 रन देकर 3,सुरभि चौहान ने 11 गेंद में 2,मेसवी पोकर ने 10 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights