पटना। बिहार की टीम सीनियर नेशनल सेवंस रग्बी चैंपियनशिप के दोनों वर्गों के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
बिहार पुरुष टीम ने प्री क्वार्टरफाइनल मुकाबले में गुजरात को 17-5 जबकि महिला टीम ने छत्तीसगढ़ को 60-0 से हरा कर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में बिहार का मुकाबला महाराष्ट्र से जबकि महिला वर्ग में बिहार का मुकाबला झारखंड से होगा।
इसके अलावा पुरुष वर्ग पंजाब, बेस्ट बंगाल, ओड़िशा, दिल्ली, हरियाणा, महाराष्ट्र, सर्विसेज की टीमों ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
महिला वर्ग में चंडीगढ़, ओड़िशा, केरल, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र, झारखंड ने क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
प्री क्वार्टरफाइनल के परिणाम
महिला वर्ग
चंडीगढ़ ने गोवा को 17-12,ओड़िशा ने उत्तरप्रदेश को 55-0, केरल ने पंजाब को 19-0,दिल्ली ने मणिपुर को 46-0, महाराष्ट्र ने उत्तरारखंड को 46-0,झारखंड ने कर्नाटक को 15-10, बिहार ने छत्तीसगढ़ से 60-0 से हराया।
पुरुष वर्ग
पंजाब ने तमिलनाडु को 29-10,बेस्ट बंगाल ने जे एंड के 52-0,ओड़िशा ने केरल को 22-5,दिल्ली ने मणिपुर को 36-0,हरियाणा ने चंडीगढ़ को 34-0,सर्विसेज ने गोवा को 21-7,बिहार ने गुजरात को 17-5, महाराष्ट्र ने कर्नाटक को 31-0 से हराया।




