गढ़वा। गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में खेली जा रही झारखंड राज्य सीनियर कबड्डी चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग के फाइनल बोकारो का मुकाबला देवघर से होगा।
सेमीफाइनल में देवघर ने कोडरमा और बोकारो ने जामताड़ा को हरा फाइनल का टिकट पाय है।
पुरुष वर्ग के क्वार्टरफाइनल में देवघर, पाकुड़, लातेहार, कोडरमा, वीबीकेएस धनबाद, बोकारो, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम ने प्रवेश किया था।
महिला वर्ग के क्वार्टरफाइनल में बोकारो, लोहरदगा, साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, पलामू, ब्रह्मर्षि, देवघर की टीमों ने प्रवेश किया था।

 
			        