Sunday, March 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट अररिया क्रिकेट लीग में आइडियल पब्लिक स्कूल 6 विकेट से जीता

अररिया क्रिकेट लीग में आइडियल पब्लिक स्कूल 6 विकेट से जीता

by Khel Dhaba
0 comment

अररिया। अररिया जिला क्रिकेट संघ के द्वारा आयोजित 31वीं भागीरथी गंगा ट्रॉफी ए डिवीजन लीग चैंपियनशिप का 19वां मैच नरपतगंज क्रिकेट क्लब और आइडियल पब्लिक स्कूल के बीच अररिया कॉलेज स्टेडियम में खेला गया जिसमें आइडियल पब्लक स्कूल विजयी हुआ।

मैच में टॉस नरपतगंज ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। नरपतगंज ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए। नरपतगंज के बल्लेबाज ओम विराजी ने 42 रन, रंजन और सरफराज ने 16-16 रन बनाए। आइडियल के अनस ने 3, अभिजीत झा ने 2, इमरान ने 1 विकेट लिये। जवाब में आइडियल के बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी की और 22ओवर में 4 विकेट के नुक़सान पर 133 रन बना लिए।


आइडियल के एहतेशाम ने 51 रन, अरविंद यादव ने 26, वकार ने 19 रन बनाए। नरपतगंज के गेंदबाज अभिषेक मिश्रा ने 2, राजीव झा ने 1 विकेट चटकाए।

मैच के अंपायर मनीष कुमार मन्नू और अनिकेत झा थे। स्कोरिंग का कार्य राकेश ने किया। इस अवसर पर ओम प्रकाश जायसवाल, अनामी शंकर, विवेक प्रकाश, अमित सेनगुप्ता, ग्राउंड्स मैन राजेश कुमार आदि मौजूद थे। कल का मैच केएमसीसी ए और एफसीए ए के बीच होगा ।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights