पटना। राजधानी के स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेली जा रही आईसीएआई प्रीमियर लीग के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए मैच में कुंबले इलेवन और सचिन इलेवन ने जीत हासिल की। कुंबले इलेवन ने गावस्कर इलेवन को चार और सचिन इलेवन को गांगुली इलेवन को पांच विकेट से हराया।

गावस्कर इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुह 16 ओवर में नौ विकेट पर 72 रन बनाये। जवाब में कुंबले इलेवन ने 15 ओवर में छह विकेट 73 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के संजय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
दूसरे मैच में गांगुली इलेवन ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 16 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन बनाये। सचिन इलेवन ने 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 110 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के पी पुनित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

संक्षिप्त स्कोर
पहला मैच
गावस्कर इलेवन : 16 ओवर में 9 विकेट पर 72 रन, प्रदीप 30 रन, राज आनंद 21 रन, अतिरिक्त 3, संजय 4/18, अमित 3/11, अजीत कुमार 2/22

कुंबले इलेवन : 15 ओवर में छह विकेट पर 73 रन, अमित 18 रन, राहुल 12 रन, अजीत 11 रन, अतिरिक्त 9 रन, धीरज 2/14, प्रदीप 2/25, प्रदीप 1/15, नवनीत 1/19
दूसरा मैच
गांगुली इलेवन : 16 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन, कुंदन 28 रन, मुक्तिनाथ 27 रन, पंकज मोरे 20 रन, अतिरिक्त 14 रन, अनिमेष झा 2/24, पी पुनीत 2/27, राजेश 2/20, मिथिलेश 1/11, रन आउट-1

सचिन इलेवन : 15.4 ओवर में पांच विकेट पर 110 रन, पी पुनीत 38 रन, अनिमेष झा 20 रन, रंजीत झा 14 रन, अतिरिक्त 13 रन, पंकज 3/31, अंकित 2/17