Home Slider हॉकी : झारखंड की महिला टीम जीती, बिहार हारा

हॉकी : झारखंड की महिला टीम जीती, बिहार हारा

by Khel Dhaba
0 comment

हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में खूंटी के एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में चल रही प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड ने जीत हासिल की। पुरुष वर्ग में बिहार की टीम हार गई। चौथे दिन महिला वर्ग में तीन मैच खेले गए।

हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा की टीम ने हॉकी बिहार को 4-0 से पराजित किया और इस मैच में प्लेयर ऑफ
द मैच असीमा एक्का को दिया गया। दूसरा मैच हॉकी झारखंड और हॉकी बंगाल के बीच खेला गया जिसमें हॉकी
झारखंड ने हॉकी बंगाल को 12-0 गोल से पराजित किया।

इस मैच में हॉकी झारखंड के एडलिन बागे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। तीसरा मैच हॉकी मिजोरम और हॉकी असम के बीच खेला गया जिसमें हॉकी मिजोरम ने 11-1 गोल से मैच जीता। इस मैच में मिजोरम की लालरिंपुई की प्लेयर ऑफ द अवार्ड चुना गया।

चौथा मैच पुरुष वर्ग से हॉकी झारखंड और हॉकी बिहार के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी झारखंड 5-0 से विजयी
रहा, प्लेयर ऑफ द मैच झारखंड टीम के रोहित तिर्की को दिया गया। इन चार दिनों में महिला वर्ग से सभी टीमों ने 3-3 मैच खेला है। जिसमें से झारखंड टीम कुल 39 गोल, मिजोरम की टीम 31गोल, ओड़िशा की टीम 16 गोल,बिहार की टीम 05 गोल और असम की टीम ने 01 गोल किए है। पुरुष वर्ग में अभी तक सभी टीम 2-2मैच खेल चुके है। इसमें ओड़िशा टीम 21 गोल, झारखंड टीम 13 गोल, बंगाल टीम 04 गोल असम टीम 02 गोल कर चुकी है।

साभार : sportsjharkhand.com

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-alpha-1-1024x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpg

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights