Sunday, November 16, 2025
Home Slider जिला इकाईयों पर सीधे नजर रखेगा अब हॉकी इंडिया

जिला इकाईयों पर सीधे नजर रखेगा अब हॉकी इंडिया

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। हॉकी के विकास के लिए अपनी परियोजनाओं और नीतियों का अधिक प्रभावी तरीके से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए हॉकी इंडिया अपने ‘सदस्य इकाई पोर्टल’ का विस्तार करेगा और इसमें जिला इकाईयों की जानकारी भी शामिल करेगा।

पूर्व भारतीय कप्तान और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा कि उनका उद्देश्य सभी हिस्सों में सुशासन को बढ़ावा देना है।

हॉकी इंडिया ने अपने सदस्य इकाइयों से जिला इकाइयों की कागजी कार्रवाई पूरी करने के लिए कहा है और इसे सदस्य यूनिट पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं ताकि राष्ट्रीय संस्था इनकी प्रगति का पता कर सके।

टिर्की ने रविवार को जारी बयान में कहा,‘‘सदस्य इकाई पोर्टल में जिलों को शामिल करने का कदम जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने के प्रति हॉकी इंडिया की प्रतिबद्धता को उजागर करता है। हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हम खेल के समग्र विकास को सुनिश्चित करने के लिए भारत के सभी जिलों के बारे में जानकारी एकत्रित करें।’’

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights