Home Slider हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल

हॉकी इंडिया के पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल

by Khel Dhaba
0 comment

नईदिल्ली। हॉकी इंडिया ने अपने पैनल में 126 नये अंपायर और तकनीकी अधिकारी शामिल किये हैं जो सब जूनियर और जूनियर वर्गों में होने वाले घरेलू टूर्नामेंटों में अपनी सेवाएं देने के पात्र होंगे।

अंपायर और तकनीकी अधिकारियों (जजों) का चयन ​सितंबर 2020 से इस साल मार्च तक दो चरण की ऑनलाइन कार्यशालाओं के बाद किया गया।

इस सूची में कुल 60 जज (21 महिला और 39 पुरुष) तथा 66 अंपायर (16 महिला और 50 पुरुष) जोड़े गये हैं।

चयनित उम्मीद्वार हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त सब जूनियर और जूनियर वर्ग के टूर्नामेंटों के लिये नियुक्ति के पात्र बन गये हैं। उनके पास एशियाई हॉकी महासंघ की वर्तमान आनलाइन शिक्षा कार्यशाला में हिस्सा लेने का मौका भी होगा।

इन 126 उम्मीद्वारों का चयन उन 227 प्रतिभागियों में से किया गया जिन्हें हॉकी इंडिया ने शुरुआती सूची में चुना था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights