भभुआ। कैमूर चैंपियंस ट्रॉफी टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट विनर क्रिकेट क्लब को 18 रनों से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच के हीरो रहे हीरोज के प्रिंस।
चौथा क्वार्टर फाइनल मैच में हीरोज क्रिकेट क्लब बनाम विनर क्रिकेट क्लब मोहनियां के बीच स्थानीय जगजीवन स्टेडियम में खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हीरोज की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के इस मैच में हीरोज ने 146 रनों पर सभी विकेट गंवा बैठे।
हीरोज के तरफ से शानदार पारी खेलते हुए प्रिंस कुमार सिंह ने अर्धशतक (52रन) जड़ा और उनका साथ देते हुए रजत ने 34 रनों की पारी खेली। विनर की ओर से दिलीप कुमार ने 4 विकेट झटके।
जवाबी पारी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खो कर 128 रन ही बना पाई। विनर की ओर से अंशुल ने 39 रन तथा दिलीप ने 23 रन बनाये। हीरोज की तरफ से गेंदबाजी में गौरव,भावेश तथा परवेज को 2-2 विकेट मिले।
मैन ऑफ द मैच हीरोज के बल्लेबाज प्रिंस कुमार सिंह को उनके शानदार अर्धशतक के लिए बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के संयोजक अजय कुमार सिंह द्वारा दिया गया। मैच में अंपायरिंग दिलीप पटेल तथा विकास पटेल एवं कॉमेंटेटर संजय प्रेमी थे वहीं ऑनलाइन स्कोरर सोनल कुमार और ऑफलाइन स्कोरर सौरभ रहे।




