Wednesday, January 21, 2026
Home HERO ASIA CUP RAJGIR हीरो एशिया कप 2025 : बिहार की ट्रॉफी गौरव यात्रा अबतक 27 जिलों में पहुंचीं

हीरो एशिया कप 2025 : बिहार की ट्रॉफी गौरव यात्रा अबतक 27 जिलों में पहुंचीं

अररिया, बांका, किशनगंज और भागलपुर में हुआ शानदार स्वागत

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 24 अगस्त। बिहार में पहली बार होने जा रहा हीरो एशिया कप 2025 पुरुष हॉकी चैंपियनशिप राजगीर 2025 खेल प्रेमियों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं है। यह ऐतिहासिक आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर में आयोजित होगा। इस बड़े इवेंट के प्रचार-प्रसार और युवाओं में हॉकी का जुनून जगाने के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा आयोजित ट्रॉफी गौरव यात्रा (Trophy Gaurav Yatra) पूरे राज्य और अन्य राज्यों में घूम रही है।

27 जिलों में पहुंची हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा

17 अगस्त से शुरू हुई हॉकी ट्रॉफी यात्रा अब तक अररिया, बांका, किशनगंज और भागलपुर सहित 27 जिलों में पहुँच चुकी है। हर जगह ट्रॉफी का स्वागत भव्य आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ किया गया।

अररिया: ट्रॉफी का स्वागत खेल भवन सह व्यायामशाला में किया गया, जहाँ जिलाधिकारी अनिल कुमार और पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बांका: जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला और पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने ट्रॉफी का स्वागत किया। छात्रों व कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किया।

किशनगंज: सम्राट अशोक भवन में आयोजित समारोह में जिलाधिकारी विशाल राज और पुलिस अधीक्षक सागर कुमार ने सांकेतिक रूप से हॉकी खेलकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।

भागलपुर: सैंडिस कंपाउंड में जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी और अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रॉफी का जोशपूर्ण स्वागत हुआ। यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ मार्शल आर्ट का प्रदर्शन भी किया गया।

बिहार से बाहर भी ट्रॉफी यात्रा

यह हॉकी ट्रॉफी गौरव यात्रा सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि चेन्नई, दिल्ली, चंडीगढ़, ओडिशा, असम और झारखंड जैसे राज्यों से भी होकर गुज़रेगी। इसका मुख्य उद्देश्य है –
युवाओं में हॉकी के प्रति रुचि पैदा करना।
बिहार की खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।
हीरो एशिया कप 2025 राजगीर को ऐतिहासिक बनाना।

राजगीर में होगा ऐतिहासिक आयोजन

बिहार के सभी जिलों में ट्रॉफी गौरव यात्रा पूरी होने के बाद यह ट्रॉफी 29 अगस्त को राजगीर पहुंचेगी, जहां से शुरू होगा Hero Asia Cup 2025 Bihar।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights