Monday, February 23, 2026
Home Slider बीसीसीआई बनाम सीएबी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को

बीसीसीआई बनाम सीएबी मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई बुधवार को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश एस.ए. बोब्डे और न्यायाधीश एल.नागेश्वर की पीठ बीसीसीआई बनाम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार (सीएबी) मामले की सुनवाई करेगी। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि कुछ अपीले लंबित पड़ी हैं, जिन पर सुनवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, मामले की सुनवाई बुधवार को होनी है और कुछ अपीले हैं जो लंबित पड़ी हैं। बीसीसीआई के नए संविधान के मुताबिक, यह जरूरी है कि बोर्ड किसी भी सुधार के लिए शीर्ष अदालत के पास जाए।

अधिकारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के सामने राष्ट्रीय हित के तमाम मुद्दे होते हैं और ऐसे में यह बात समझ में आती है के खेल प्राथमिकता नहीं रह जाता। ऐसी स्थिति में जहां आवश्यकता या चुनौती के लिए सुधार जरूरी हो, यह संगठन के लिए काफी मुश्किल हो जाता है और फिर खेल अपना महत्व खो देता है।

ऐसे में जरूरी है कि सुधारों के लिए साधारण प्रक्रिया का पालन किया जाए, जिससे यह संविधान को एक शक्ति दे जो पूरे विश्व की खेल संस्थाओं के पास है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights