दरभंगा। रोहित कुमार (8 रन देकर 5 विकेट) और माधव सिंह (16 रन देकर पांच विकेट) की शानदार गेंदबाजी और अन्नी पटेल (23 रन) और कुणाल (23 रन) की धैयपूर्ण बल्लेबाजी की बदौलत सीतामढ़ी ने मधुबनी को दो विकेट से हरा कर हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मिथिलांचल जोन में अपना विजय अभियान शुरू किया। मधुबनी की यह दूसरी हार है।

दरभंगा के नेहरु स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस सीतामढ़ी ने जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। मधुबनी ने पहले बैटिंग करते हुए 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 82 रन बनाये। जवाब में 83 रन के छोटे से लक्ष्य को पाने में सीतामढ़ी को भी पसीना आ गया और उसने 8 बल्लेबाजों को खोकर 30.3 ओवर में 86 रन बना कर इस लक्ष्य को पाया। तारीफ विकास मिश्रा की भी करनी होगी उन्होंने एक छोर संभाला। हालांकि उन्होंने 42 गेंद खेल कर मात्र 5 रन बनाये। रोहित कुमार (सीतामढ़ी) को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का लेखा जोखा यह है
मधुबनी की बैटिंग : 22.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन
आदित्य राज ने 42 गेंद में नाबाद 11 रन बनाये
विभूति भास्कर ने 16 गेंद में 9 रन की पारी खेली
मो कादिर ने 22 गेंद में 19 रन की पारी खेली
गौरव कुमार ने 12 गेंद में 1 चौका व 1 छक्का के सहारे 13 रन बनाये
सीतामढ़ी की बॉलिंग
माधव सिंह ने 4 ओवर में 16 रन देकर 5 विकेट चटकाये
रोहित कुमार ने 8 रन देकर 5 विकेट चटकाये
सीतामढ़ी की बैटिंग : 30.2 ओवर में 8 विकेट पर 86 रन
अन्नी पटेल ने 24 गेंद में 3 चौका की मदद से 23 रन बनाये
कुणाल ने 63 गेंद में 23 रन बनाये
दीपांशु झा ने 6, विकास मिश्रा ने 5,रोहित कुमार ने 4 और अंकेश झा ने 4 रन की पारी खेली
अतिरिक्त के सहारे 14 रन बने
मधुबनी की बॉलिंग
आयुष आनंद ने 9 रन देकर दो विकेट चटकाये
आदित्य राज ने 24 रन देकर 2 विकेट चटकाये
आदर्श सिंह ने 21 रन देकर 1 विकेट चटकाये
मो कादिर ने 7 रन देकर 3 विकेट झटके
मैच के हीरो
प्लेयर ऑफ द मैच व बेस्ट बॉलर : रोहित कुमार
बेस्ट बैटर : अन्नी पटेल






- पटना सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में वाईसीसी और आरबीएनवाईएसी की शानदार जीत

- पारा साइक्लिंग चैंपियनशिप: बिहार के पारा साइक्लिस्ट हैदराबाद रवाना

- बिहार सीनियर वीमेंस टीम के प्लेयर्स हुए सम्मानित

- भागलपुर क्रिकेट टीम की कमान बासुकीनाथ को

- बिहार के फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच किट का हुआ वितरण

- टी20 विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका की दमदार जीत

- Ranji Trophy : जम्मू-कश्मीर ने रचा इतिहास, पहली बार फाइनल में

- Ranji Trophy : आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू-कश्मीर फाइनल के करीब
