पटना। अकेले सकीबुल गनि (Sakibul Gani) गया जिला की टीम पर भारी पड़ गए और गुंटा खाड़ कर पूर्वी चंपारण टीम को हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट (Hayman Trophy Inter District Cricket Tournament) के सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।
राजधानी पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में बुधवार से शुरू हेमन ट्रॉफी अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वार्टरफाइनल में पूर्वी चंपारण ने गया को चार विकेट से पराजित किया।
पूर्वी चंपारण के सकीबुल गनि ने 145 गेंद में 20 चौका व 1 छक्का की मदद से नाबाद 172 रन बनाये।

इस मैच में टॉस गया ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। गया ने पहले खेलते हुए निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 262 रन बनाये। गया की ओर से कप्तान मंगल महरौर ने 136 गेंद में 11 चौका व 2 छक्का की मदद से 131 रन बनाये। गया की ओर से रंजन राज ने 122 गेंद में 8 चौका की मदद से 95 रन की पारी खेली।
जवाब में पूर्वी चंपारण ने सकीबुल गनि के नाबाद 172 रनों की बदौलत 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 263 रन बना कर मैच जीत लिया।
सकीबुल गनि ने 145 गेंद में 20 चौका व 1 छक्का की मदद से 172 रन बनाये।
सकीबुल गनी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
मैच का लेखा जोखा
गया की बैटिंग : 50 ओवर में 7विकेट पर 262 रन
रंजन राज ने 122 गेंद में 8 चौका की मदद से 95 रन बनाये
मंगल महरौर ने 136 गेंद में 11 चौका व 2 छक्का की मदद से 131 रन की पारी खेली
गौतम कुमार ने 13 रनों की पारी खेली।
पूर्वी चंपारण की बॉलिंग
फैसल गनि ने 38 रन देकर 3 विकेट चटकाये
टुन्ना कुमार ने 48 रन देकर 3 विकेट चटकाये
पूर्वी चंपारण की बैटिंग : 48.1 ओवर में 6 विकेट पर 263 रन
यूसुफ नदीम ने 19 रन की पारी खेली
फैसल गनि ने 9 गेंद में 10 रन बनाये
सकीबुल गनि ने 145 गेंद में 20 चौका व 1 छक्का की मदद से 172 रन बनाये
आशुतोष पांडेय ने 20 रन की पारी खेली
अनुपम कुमार ने 24 गेंद में 10 रन बनाये
समीर अख्तर ने 14 गेंद में 1 चौका की मदद से नाबाद 16 रन बनाये
गया की बॉलिंग
निक्कू सिंह ने 49 रन देकर दो विकेट चटकाये
गौरव कुमार ने 70 रन देकर 1 विकेट चटकाये
गौतम कुमार ने 48 रन देकर 1 विकेट चटकाये





