Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारफुटबॉल राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में दानापुर के विशाल की हैट्रिक

राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना फुटबॉल लीग में दानापुर के विशाल की हैट्रिक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। पटना फुटबॉल संघ के तत्वावधान में खेली जा रही राजकुमार महासेठ मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन फुटबॉल लीग में सोमवार को खेले गए मैचों में पटना फुटबॉल एकेडमी और दानापुर यूनाइटेड ने जीत हासिल की। पटना फुटबॉल एकेडमी ने इलेवन स्टार, मोकामा को 3-0 और दानापुर यूनाइटेड ने स्टार स्पोर्टिंग को 3-0 से हराया।

साकार कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. द्वारा प्रायोजित इस फुटबॉल लीग के अंतर्गत सोमवार को गांधी मैदान ग्राउंड पर पटना फुटबॉल एकेडमी और इलेवन स्टार, मोकामा के बीच मैच खेला गया। इलेवन स्टार, मोकामा टीम सात खिलाड़ियों से मैदान पर उतरी जिसका फायदा पटना फुटबॉल एकेडमी ने उठाया और 8 मिनट के अंदर तीन गोल दाग दिये। साकेत दास ने चौथे और विक्रम मुर्मु ने छठे और आठवें मिनट में गोल दागा।

खेल के 15वें मिनट में इलेवन स्टार, मोकामा का एक खिलाड़ी चोटिल होकर मैदान से बाहर चला गया। अब मैदान पर मात्र छह खिलाड़ी बच गए। फीफा के नियमानुसार सात खिलाड़ी से कम प्लेयर मैदान पर उपस्थित न होने मैच नहीं हो सकता है और अंतत: रेफरी अरुण हासंदा ने मैच समाप्ति की सीटी बजा दी और पटना फुटबॉल एकेडमी ने यह मैच 3-0 से जीत लिया।

जीएसी ग्राउंड पर स्टार स्पोर्टिंग एफसी के खिलाफ खेले गए मैच में दानापुर यूनाइटेड एफसी का पलड़ा भारी रहा। खेल के चौथे मिनट में विशाल कुमार ने गोल दाग कर अपने टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पहले हाफ की खेल समाप्ति के चार मिनट पहले यानी 36वें मिनट में विशाल कुमार अपनी और टीम के लिए दूसरा गोल दागा। इस गोल की बदौलत दानापुर यूनाइटेड पहले हाफ में 2-0 से आगे था।

दूसरे हाफ में भी दानापुर यूनाइटेड का जलवा रहा। खेल के 70वें मिनट में गोल दागा कर विशाल कुमार ने अपनी हैट्रिक पूरी की। कुल मिला कर कहें तो जीएसी मैदान पर बुधवार को महफिल विशाल कुमार ने लूट ली।

मैच रेफरी अरविंद कुमार ने स्टार स्पोर्टिंग के मो इरफान और दानापुर यूनाइटेड के रौशन कुमार को पीला कार्ड दिखाया।
इस मैच में सहायक रेफरी के रूप में कैलाश प्रसाद, सुनील कुमार और मनोज कुमार थे।

कल का मैच


जीएसी : पार्क माउंट बनाम सिविल ऑडिट
गांधी मैदान : मौर्या आर्सनल बनाम गांधी मैदान एफसी

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights