Wednesday, March 11, 2026
Home बिहारक्रिकेट Aurangabad District Cricket League में हर्ष, विकास और रुपेश के अर्धशतक

Aurangabad District Cricket League में हर्ष, विकास और रुपेश के अर्धशतक

by Khel Dhaba
0 comment

औरंगाबाद, 27 दिसंबर। हर्ष गिरी (88 रन) और विकास कुमार (64 रन) की बेहतरीन बल्लेबाजी और विशाल (3 विकेट) की अच्छी गेंदबाजी की बदौलत बीबीसीसी डीईओ ने औरंगाबाद जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में 140 रन की शानदार जीत दर्ज की। मदनपुर ग्राउंड पर खेले गए मैच में बीबीसीसी डीईओ ने एमएससीए डीईओ को पराजित किया। एमएससीए डीईओ की ओर से रुपेश कुमार ने 84 रन की पारी खेली।

इस मैच में बीबीसीसी डीईओ ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 45 ओवर में 8 विकेट पर 332 रन बनाये। हर्ष गिरि ने 50 गेंदों ममें 9 चौका और 5 छक्का की मदद से 88 और विकास कुमार ने 72 गेंद में 7 चौका की मदद से 64 रन बनाये।
एमएससीए डीईओ की ओर से अभिषेक कुमार ने 51 रन देकर चार विकेट चटकाये।

जवाब में एमएससीए डीईओ की टीम निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 192 रन बनाये। रुपेश कुमार ने 128 गेंद में 14 चौका की मदद से 84 रन बनाये। बीबीसीसी डीईओ की ओर से विशाल ने 39 रन देकर 3 विकेट चटकाये।

संक्षिप्त स्कोर

बीबीसीसी डीईओ : 45 ओवर में 8 विकेट पर 332 रन, विकास कुमार 64, अभिषेक रंजन 23, हर्ष गिरि 88, हिमांशु ठाकुर 48, जैनेंद्र सिंह 14, सोनल सिंह राजपूत 34, चंदन पांडेय नाबाद 31, अतिरिक्त 25 अभिषेक कुमार 4/51, डी एमपीआईएस 1/77, प्रियांशु सिंह 1/45, अंकित कुमार 2/39

एमएससीए डीईओ : 50 ओवर में सात विकेट पर 192 रन, पीयूष कुमार 16, डी एमपीआईएस 19, रुपेश कुमार 84, प्रियांशु सिंह 15, अंकित कुमार नाबाद 15, अतिरिक्त 31, सोनल सिंह राजपूत 1/29, चंदन पांडेय 1/30, विशाल 3/39, विकास कुमार 1/35

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights