Monday, February 16, 2026
Home बिहारक्रिकेट गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता : स्कूल ऑफ क्रिकेट पहुंचा फाइनल में

गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता : स्कूल ऑफ क्रिकेट पहुंचा फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
गुरुकुल क्रिकेट प्रतियोगिता

छपरा। सारण जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में स्थानीय राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में खेले जा रहे गुरुकुल कप क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल मैच में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने वीआईपी क्रिकेट एकेडमी को 43 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

मैच का उद्घाटन डॉ अमर नाथ प्रसाद (हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट इंग्लिश जगदम कॉलेज छपरा) और जयराम राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कल का दूसरा सेमीफाइनल मैच दहियावाँ क्रिकेट एकेडमी बनाम लॉयन क्रिकेट एकेडमी के बीच सुबह 9 बजे से राजेन्द्र स्टेडियम छपरा में खेला जाएगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कूल ऑफ क्रिकेट टीम ने 27.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 133 रन बनाए। प्रशांत कुमार सिंह ने 24, अनूप ने 21, हिमांशु ने 14, हसरत ने 14 और गजाल ने 14 रनों का योगदान दिया। वीआईपी क्रिकेट एकेडमी की तरफ से पवन ने 4, सुंदरम ने 3 विकेट चटकाए।

जवाब में खेलने उतरी वीआईपी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम 24.4 ओवर में महज 90 रनों पर सिमट गई। संजीत ने 34, अर्पित ने 16, सूरज ने 14 रनों का योगदान दिया। स्कूल ऑफ क्रिकेट की तरफ से तनवीर आलम ने 4, अनूप ने 2 और संदीप ने 2 विकेट चटकाए।

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार तनवीर आलम को दिया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा जिसके मुख्य अतिथि बिहार खेल मंत्री जितेंद्र कुमार राय होंगे।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष इंदु कुमारी,सचिव रजनीश कुमार सिंह,संयुक्त सचिव चन्दन शर्मा, कोषाध्यक्ष नीलम कुमारी, प्रतियोगिता के संयोजक शशिकांत सिंह, रमेश कुमार सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, विभूति नारायण शर्मा, पॉल इस्माइल, दिनेश पर्वत, सुनील कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, राजेश राय, कैसर अनवर डब्लू, कुन्दन शर्मा, निशांत कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights