पटना, 11 मई। शनिवार यानी 11 मई से बिहार कैम्ब्रिज क्रिकेट एकेडमी में बिहार कैम्ब्रिज चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज हो गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा नेता राहुल देव (प्रदेश प्रवक्ता सह पटना महानगर प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा बिहार) ने किया। सबों का स्वागत एकेडमी के हेड कोच कुंदन शर्मा ने किया। उद्घाटन मुकाबले में कैम्ब्रिज ई और कैम्ब्रिज बी ने जीत हासिल की। कैम्ब्रिज ई ने कैम्ब्रिज ए को सात विकेट से जबकि कैम्ब्रिज बी ने कैम्ब्रिज सी को नौ विकेट से हराया।

कैम्ब्रिज ई बनाम कैम्ब्रिज ए
इस मैच में टॉस कैम्ब्रिज ए ने जीता और पहले बैटिंग करते हुए 28.2 ओवर में 159 रन बनाये। अरमान अहमद ने 59 रन की पारी खेली।
जवाब में कैम्ब्रिज ई ने श्लोक कुमार (नाबाद 106 रन) के शतक की मदद से 22.1 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। विजेता टीम के श्लोक को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार एकेडमी के कोच विजय भारती ने प्रदान किया।
संक्षिप्त स्कोर
कैम्ब्रिज ए : 28.2 ओवर में 159 रन पर ऑल आउट शांतनु चंद्रा 13, नेहाल राज 11, अरमान अहमद 59, निखिल राज 11,आनंद सिंह 15, अतिरिक्त 34, श्लोक 2/22,रोहित 2/17
कैम्ब्रिज ई : 22.1 ओवर में 3 विकेट पर 160 रन, हर्ष राज 13, श्लोक कुमार नाबाद 106, रोहित 18, मो. सालिक नाबाद 9, अतिरिक्त 14, आनंद सिंह 1/37, शहजादा 1/16

कैम्ब्रिज सी बनाम कैम्ब्रिज बी
इस मैच में कैम्ब्रिज सी ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 12.3 ओवर में मात्र 56 रन पर ऑल आउट हो गया। पीयूष कुमार ने 19 रन बनाये। कैम्ब्रिज बी की ओर से श्वेत ने 5 और हैप्पी यादव ने 3 विकेट चटकाये।
जवाब में कैम्ब्रिज बी ने 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। राहुल कुमार ने नाबाद 33, अभय ने 20 रन बनाये। विजेता टीम के श्वेत कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
संक्षिप्त स्कोर
कैम्ब्रिज सी : 12.3 ओवर में 56 रन पर ऑल आउट पीयूष कुमार 19, आरव झा 12, अतिरिक्त 11,हैप्पी यादव 3/16, श्वेत 5/22
कैम्ब्रिज बी : 12.2 ओवर में 1 विकेट पर 59 रन, अभय 20, राहुल कुमार नाबाद 33


