बेगूसराया। बेगूसराय जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में सोमवार रुबन कप बेगूसराय जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ।
स्व.अखिलेश्वर कुमार, स्व.डॉक्टर आनंद नारायण शर्मा और स्व.विमल चंद्र कुमार की स्मृति में हो रही इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन मुकाबला गांधी स्टेडियम में बेगूसराय नगर क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।
टॉस बेगूसराय क्रिकेट क्लब के कप्तान सत्येंद्र कुमार ने जीता और टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए बेगूसराय नगर की टीम निर्धारित 30 ओवर में 3 विकेट खोकर 162 रन बनाये। मुरारी और रंजन ने 33-33 रन का योगदान दिया। वही अंतिम के ओवर में तेज बल्लेबाजी करते हुए विनीत ने 35 गेंद में 47 रन का योगदान दिया।

बेगूसराय क्रिकेट क्लब की और से सार्वाधिक विकेट सुमित ने 2 और अनिकेत ने 1 विकेट झटके।
जवाब में बेगूसराय क्लब की टीम ने रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से जीत दर्ज किया। बेगूसराय क्लब की और से सार्वाधिक रन रोहित ने 42 और सतेंद्र ने 23 रनों का योगदान दिया। बेगूसराय नगर की और से चंदन, विनीत और रोहन ने 2-2 विकेट झटके। शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए अनिकेत झा को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया।




इसके पूर्व जिला क्रिकेट लीग का उद्घाटन बीएमपी 8 के समादेष्टा मनोज तिवारी, बेगूसराय के पूर्व मेयर संजय कुमार, जिला क्रिकेट संघ के सचिव कृष्ण कन्हैया, मृत्युंजय कुमार वीरेश, निरंजन कुमार सिंह, राजीव रंजन कक्कू, धर्मेन्द्र कुमार, कृष्ण मोहन पप्पू, मीडिया प्रभारी विवेक कुमार, ललन कुमार के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मनोज तिवारी ने कहा खेल से मानसिक और शारीरिक का सर्वांगीण विकास होता है बेगूसराय की धरती खेल खिलाड़ियों के नाम से प्रसिद्ध है और यहां के आयोजक खेल के प्रति काफी उत्सुकता जगाते रहते हैं।

इस अवसर पर खिलाड़ियों ने शहीद विपिन रावत और शहीद ऋषि रंजन की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण किया। इस अवसर पर रणवीर कुमार राणा, शोभित पासवान, निराला कुमार, रंजीत पासवान, राहुल कुमार, अतुल गर्ग, मो इमरान मौजूद थे। वही निर्णायक रूप में मनोज कुमार और विक्की कुमार दीपक कुमार तथा स्कोरर के रूप में राम कुमार मौजूद थे।
कल का मैच
गांधी स्टेडियम : बलिया क्रिकेट क्लब बनाम बेगूसराय क्रिकेट क्लब
आरकेसी बरौनी : छौराही क्रिकेट क्लब बनाम रचियाही क्रिकेट क्लब
मटिहानी हाई स्कूल : बेगूसराय क्रिकेट क्लब बनाम बछवारा क्रिकेट क्लब
बरौनी फर्टिलाइजर : गढ़पुरा क्रिकेट क्लब बनाम चेरीया बरियारपुर क्रिकेट क्लब