Home Slider पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

पटना जिला विद्यालय खेल प्रतियोगिता का शानदार आगाज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार के वार्षिक खेल कार्यक्रम 2021-22 के आलोक में जिला प्रशासन, पटना द्वारा रविवार को जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2021 का शुभारम्भ हुआ।

स्थानीय पाटलिपुत्र खेल परिसर, कंकड़बाग, में आयोजित इस प्रतियोगिता में पटना जिला के सरकारी एवं निजी विद्यालय के लगभग 450 स्कूलों के लगभग तीन हजार पांच सौ बालक-बालिका अंडर 14,17 और 19 आयु वर्ग में 18 विभिन्न खेलो में भाग ले रहे है।

उद्घाटन अवसर पर सभी प्रतिभागी स्कूलों के बच्चों ने धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर की बैंड पार्टी की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट करते हुए मंचासीन अतिथियों को सलामी दी। अनेकता में एकता के बुलंद सिद्धांत को सभी प्रतिभागी ने उद्घाटन समारोह में चरितार्थ किया।

प्रतियोगिता का विधिवत् उद्घाटन नितिन नवीन, मंत्री, पथ निर्माण विभाग, बिहार ने ध्वजारोहण एवं गुब्बारा उड़ाकर किया। उन्होनें अपने संबोधन में खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि प्रतिभागी को उनका अनुशासन ही विजेता बनाता है। इसलिए खिलाड़ी पूरी ईमानदारी, निष्ठा, लग्न एवं अनुशासन के साथ खेल में भाग लें।

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि आज किसी देश एवं राज्य की गणना उसके खेलों में विकास से की जाती है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ संजय सिन्हा (भा0प्र0से0) निदेशक, छात्र एवं युवा कल्याण कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार ने कहा कि आज पुरानी कहावते दरकिनार हो गई है, अब खेलोगे कूदोगे बनोगे लाजाबाब चरितार्थ हो रही है।

उद्घाटन मौके पर इन्दर सिंह उच्च विद्यालय शेरपुर मनेर के छात्र व छात्राओं ने स्वागत गान एवं राजकीय +2 बालिका उच्च विद्यालय, बांकीपुर की छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह में चार चांद लगा दिया।

राष्ट्रीय एथलीट सुश्री दिप्ति सिंह ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलायी। सबों का स्वागत संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी, पटना-सह-आयोजन सचिव ने पुष्पगुच्छ, मोमेन्टो एवं अंग वस्त्र से किया।  

इस अवसर पर राजेश कुमार आप्त सचिव, माननीय मंत्री कला, संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार,  नवीन कुमार (भा0प्र0से0) अनुमंडल पदाधिकारी, पटना सदर, अरविन्द कुमार, निदेशक, लेखा-प्रशासन, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, पटना, अमित कुमार (बि0शि0से0) जिला शिक्षा पदाधिकारी, पटना, अरूण कुमार सिन्हा, प्रबंधक, मोइनुल हक स्टेडिमय राजेन्द्रनगर पटना, श्रीमती मीनू सिंह, निदेशिका, लोहियानगर मांउट कार्मेल हाई स्कूल पटना, निर्मल कुमार एथलेटिक प्रशिक्षक, राम रतन सिंह एथलेटिक्स प्रशिक्षक, एवं अन्य आगंतुक मंचासीन थे। मंच संचालन अजय कुमार अम्बष्ट ने किया।

जिला खेल पदाधिकारी संजय कुमार के अनुसार आज सम्पन्न हुए विभिन्न खेलो के परिणाम इस प्रकार है-

एथलेटिक्स


ऊंची कूद

बालिका अंडर 14- स्वर्ण-स्वेता कुमार, रजत-छोटी कुमारी, कांस्य-अंशु कुमारी।
बालक अंडर 14- स्वर्ण-सुमित कुमार।
बालक अंडर 17-  स्वर्ण-अमित कुमार, रजत-रवि कुमार, कांस्य-गौतम कुमार।
बालिका अंडर 17-स्वर्ण-मानसी कुमारी, रजत-निधि कुमारी, कांस्य-स्नेहा सिंह।
बालिका अंडर 19-स्वर्ण-पल्लवी कुमारी, रजत-खुशी सिंह, कांस्य-जिया कुमारी एवं जया कुमारी (संयुक्त रूप से)

गोला फेंक

बालक अंडर 14- स्वर्ण-सोम्या प्रताप सिंह, रजत-उज्ज्वल कुमार, कांस्य-ऋषि भारती।
बालिका अंडर 14-स्वर्ण-चेतना प्रकाश, रजत-अनु कुमारी, कांस्य-जनकनंदनी कुमारी।
बालिका अंडर 17- स्वर्ण-पूनम कुमारी, रजत-शालु कुमारी, कांस्य-ऋृषहिता किशोर।
बालिका अंडर 19-स्वर्ण-नंदनी कुमारी, रजत-कोमल कुमारी, कांस्य-पायल राज।
बालक अंडर 17-स्वर्ण-प्रिंस कुमार, रजत-विकास कुमार, कांस्य-आकाश दीप।
बालक अंडर 19- स्वर्ण-रोहित कुमार सिंह, रजत-गुंजन कुमार, कांस्य-दीपक कुमार।

1500मी0


बालिका अंडर 19-स्वर्ण-शालु कुमारी, रजत-पल्लवी कुमारी, कांस्य-सताक्षी कुमारी।
बालिका अंडर 17-स्वर्ण-आरध्या कुमारी, रजत-अस्मिता कुमारी, कांस्य-प्रिया सिंह।
800मी0
बालक अंडर 19-स्वर्ण-साहिल कुमार, रजत-विकास कुमार, कांस्य-दिलखुश कुमार।
 बालिका अंडर 19-स्वर्ण-अस्मिता कुमारी, रजत-सृष्टि कुमारी, कांस्य-कशीष प्रिया।
 बालक अंडर 17-                स्वर्ण-प्रशांत वर्मा, रजत-अभिनव शर्मा, कांस्य-मन्टु कुमार।
बालिका अंडर 17-स्वर्ण-लक्ष्मी कुमारी, रजत-शालु कुमारी, कांस्य-सुहानी कुमारी।

ताइक्वांडो बालिका अंडर 14          

26 से 29 कि0ग्रा0-आरची सिंह (स्वर्ण), संध्या कुमारी (रजत)।
29 से 32 कि0ग्रा0-अनवी सिंह (स्वर्ण)
32 से 35 कि0ग्रा0-वंशिका राज (स्वर्ण), सौम्या कुमारी (रजत), आस्था कुमारी एवं मुस्रत परवीन (कांस्य पदक)
35 से 38 कि0ग्रा0-मुस्कान शर्मा  (स्वर्ण), पूजा भारती (रजत), परिशल पटेल एवं गुंजन तिवारी (कांस्य पदक संयुक्त रूप से)
38 कि0ग्रा0 से ऊपर- देवप्रिया( स्वर्ण), प्रज्ञा लोहनी (रजत), जान्हवी सिंह एवं मुस्कान कुमारी (कांस्य पदक संयुक्त रूप से)

कबड्डी

बालक अंडर 14 : लीडस इंटरनेशनल ने मसौढ़ी को 26-05 से हराया। साथ ही बी0डी0 पब्लिक स्कूल, शिवम कॉन्वेंट, इस्ट एण्ड वेस्ट, लीडर इंटरनेशनल, मांउट लिट्रा, सेमफोर्ड, ज्ञाननिकेतन ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया।

बालक अंडर 19- लीडस इंटरनेशनल, श्रीराम गोविन्द प्रसाद साह मनेर, इंटरनेशनल स्कूल एवं ज्ञान निकेतन अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाईनल में प्रवेश किया।

बालिका अंडर 19- धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दानपुर ने संत जोसेफ को हरा कर 25-16 से फाइनल में प्रवेश किया। अगले दिन के फाइनल मैच में धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दानापुर बनाम लीडस इंटरनेशनल के बीच होगा।         

वुशु प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों को नाम:-

बालक- 1.तेजस्व राज 2. वाशीद सईद 3. प्रेम कुमार

बालक- 1. कल्याणी कुमारी 2. वैष्णवी राज 3. यशस्वी राज

बालक- 1. संतोष कुमार 2. गौतम कुमार 3. शालनी मोहन 4. काजल कुमारी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights