दुमका। स्थानीय गांधी मैदान दुमका में शहीद परमानंद चौधरी 16वीं जूनियर बालक/बालिका झारखंड राज्य कबड्डी प्रतियोगिता 2021 की शुरुआत हुई। इस प्रतियोगिता में झारखंड राज्य से बालक वर्ग में 24 टीमें एवं बालिका वर्ग में 22 टीमें भाग ले रही है।
जिसमें कुल बालक 300 ओर बालिका 280 है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सुदर्शन प्रसाद मंडल डीआईजी दुमका ने शहीद परमानंद चौधरी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए।
तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर कबड्डी मैदान में नारियल फोड़कर इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का पहला मैच देवघर बनाम टाटा स्टील जमशेदपुर बालक वर्ग में एवं बालिका वर्ग में देवघर बनाम रामगढ़ के बीच खेला जा रहा है।
इस मौके पर डीएसपी श्री विजय कुमार डिस्टिक माइनिंग ऑफिसर श्री कृष्ण कुमार किस्कू,डिस्टिक टैक्स कलेक्टर श्री अशोक हादसा, कबड्डी ऐसोसियेशन आँफ झारखण्ड के अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा , कबड्डी ऐसोसिएशन आँफ झारखण्ड के महासचिव श्री विपिन कुमार सिंह, दुमका जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष श्री उमा शंकर चौबे ,दुमका जिला कबड्डी संघ के सचिव अमरनाथ चौधरी ,कोषाध्यक्ष कुमार नवनीत, कबड्डी संघ के रेफरी बोर्ड के कन्वीनर श्री आलोक कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री ज्ञान प्रकाश ठाकुर, कबड्डी कबड्डी ऐसोसियेशन आँफ झारखण्ड के कोषाध्यक्ष मोहम्मद हैदर हुसैन, श्री सुमन कुमार ,मोहम्मद माइम अंसारी, दीपांकर कुमार मंडल ,उत्पल पाल ,रिशु आनंद ,विजेता पांडे, मनीषा कुमारी ,श्री रंजीत मिश्रा, अमित कुमार ,एवं दुमका जिला के खेल प्रेमी उपस्थित थे।