Monday, February 23, 2026
Home Slider मसौढ़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट का शानदार आगाज 25 दिसंबर को

मसौढ़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट का शानदार आगाज 25 दिसंबर को

by Khel Dhaba
0 comment
बीसीए अंतर जिला क्रिकेट

मसौढ़ी। आगामी 25 दिसंबर से मसौढ़ी (पटना जिला) के गांधी मैदान ग्राउंड पर युवा जनशक्ति संघ समाजसेवी संस्था के तत्वावधान में मसौढ़ी प्रीमियर लीग क्रिकेट का शानदार आगाज होगा। यह जानकारी आयोजन समिति के प्रबंधक वरुण सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि मैच कलर ड्रेस में सफेद गेंद से खेली जायेगी। मैच टी-20 फॉर्मेट में खेला जायेगा। उन्होंने बताया कि विजेता टीम को 21 हजार, उपविजेता टीम को 11 हजार रुपए नकद राशि के साथ-साथ चमचमाती ट्रॉफी दी जायेगी। इसके अलावा मैन ऑफ द सीरीज, मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बैटर, बेस्ट बॉलर और बेस्ट कीपर का पुरस्कार दिया जायेगा।

उन्होंने कहा कि टीमों का अपना कलर ड्रेस व क्रिकेट किट लेकर आना होगा। मात्र 16 टीमों को इंट्री दी जायेगी। मैच लीग कम नॉकआउट आधार पर खेले जायेंगे। प्रत्येक टीम को कम से कम तीन-तीन मैच मिलेंगे।

विशेष जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8340558624, 7677701088, 9576424555, 8651691201 पर संपर्क कर सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights