राँची, 30 सितंबर। रांची के जेके इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को चंपा देवी स्मृति तृतीय झारखंड राज्य टेबुल टेनिस चैंपियनशिप का शानदार आगाज हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता अजय नाथ शहदेव, झारखंड टेबुल टेनिस संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह, झारखंड टेबुल टेनिस संघ के पूर्व सचिव जय कुमार सिन्हा, वर्तमान सचिव समरजीत सिंह, सुदीप्त मुखर्जी, सैबल गुप्ता, उज्ज्वल कुमार चटर्जी, कमलेश दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
प्रतियोगिता के परिणाम यह रहा
अंडर-13 बालिका एकल क्वार्टरफाइनल
अंशिका महाजन (पूर्वी सिंहभूम) ने आयुषी कुमारी (गढ़वा) को 3 – 0 (11 – 5, 11 – 3, 11 – 3) से हराया
स्नेहा प्रिया (पूर्वी सिंहभूम) ने स्वरनाली माजी (पूर्वी सिंहभूम) को 3 – 0 (11 – 5, 13 – 11, 11 – 8) से हराया
सानवी सिन्हा (रांची) ने शिवांगी मिश्रा (पूर्वी सिंहभूम) को 3 – 0 (11 – 8, 11 – 6, 11 – 8) से हराया
अन्वी गोयल (हजारीबाग) ने अनन्या साहा (पूर्वी सिंहभूम) को 3 – 0 (11 – 9, 11 – 2, 11 – 9) से हराया
अंडर – 13 बालक एकल क्वार्टर फाइनल
हर्षित कुमार पांडे (गढ़वा) ने रोहन पाल (गढ़वा) को 3 – 0 (12 – 10, 11 – 3, 13 – 11) से हराया
सचिन कुमार (गढ़वा) ने सिद्धांत पांडा (पूर्वी सिंहभूम) को 3 – 2 (7 – 11, 8 – 11, 11 – 9, 11 – 9, 11 – 8) से हराया
अलीसाद खान (रांची) ने राजवीर गोयल (हजारीबाग) को 3 – 0 (11 – 9, 11 – 8, 11 – 9) से हराया
पृथ्वी घोष (रांची) ने आयुष बनर्जी (रांची) को 3 – 0 (11 – 7, 11 – 5, 11 – 7) से हराया
अंडर – 19 बालक एकल क्वार्टर फाइनल
सतरुंजय चक्रवर्ती (रांची) ने दिनेश सेलवम (रांची) को 3 – 0 (11 – 7, 11 – 6, 14 – 12) से हराया
अमल कुमार ठाकुर (गढ़वा) ने अनिमेष कुमार पांडे (गढ़वा) को 3 – 1 (11 – 9, 12 – 14, 12 – 10, 11 – 7) से हराया
नीतीश कुमार मेहता (गढ़वा) ने प्रतीक अग्रवाल (हजारीबाग) को 3 – 0 (11 – 4, 11 – 9, 11 – 7) से हराया
अमन कुमार पाल (गढ़वा) ने प्रथमवीर भामरा (पूर्वी सिंहभूम) को 3 – 0 (11 – 5, 11 – 7, 11 – 9) से हराया