Monday, February 23, 2026
Home बिहारक्रिकेट Purnia District Cricket League का शानदार आगाज, ग्लैक्सी सीसी विजयी

Purnia District Cricket League का शानदार आगाज, ग्लैक्सी सीसी विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

पूर्णिया, 14 जनवरी। स्थानीय डीएसए मैदान पर रविवार को पूर्णिया जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में 44वीं पूर्णिया जिला क्रिकेट लीग का शानदार आगाज हुआ। लीग का उद्घाटन कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पी के सिंह के द्वारा किया गया। सीनियर डिवीजन के अंतर्गत ग्लैक्सी क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।

ग्लैक्सी के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट खो कर 158 रन बना सका। अदिति राजबंशी ने 46 रन, पप्पू कुमार ने 22 रनों का योगदान दिया। सुभाष नगर वीर की ओर से प्रभाष ने 4 विकेट,रूनी रॉय ने 2 विकेट लिए।

159 का पीछा करने उत्तरी सुभाष नगर वीर ने 24.3 ओवर में 10 विकेट खो कर 152 रन ही बनाये। रूनी रॉय ने 38 रन एवं नियामत अली ने 22 रन की पारी खेली। ग्लैक्सी के ओर से जीतेन्द्र कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट लिए।
प्लेयर्स ऑफ़ द मैच जीतेन्द्र कुमार (ग्लैक्सी क्रिकेट क्लब )
निर्णायक की भूमिका मैं अरविंद कुमार पशुपति एवं शुभाशीष चक्रबर्ती टुम्पा स्कोरर विकल्प कुमार थे।
इस मौके पर क्रिकेट संघ के सचिव जयंत कुमार उर्फ़ गौतम चौधरी, कोषाध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व अध्यक्ष राजेश बैठा, क्लब प्रतिनिधि सरजील अशर, विमल मुकेश, डी एस ए अध्यक्ष गौतम वर्मा, डी एस ए सचिव अजीत सिंह, अवनीश सिंह, राजकुमार आदि थे।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights