Thursday, March 19, 2026
Home बिहारफुटबॉल बेतिया में ‘Blue Cubs Baby League 2025’ का भव्य उद्घाटन

बेतिया में ‘Blue Cubs Baby League 2025’ का भव्य उद्घाटन

200 से अधिक युवा खिलाड़ी ले रहे भाग

by Khel Dhaba
0 comment

बेतिया, 22 नवंबर। Blue Cubs Baby League 2025 प्रीमियर स्पोर्टिंग फुटबॉल अकादमी (PSFA) द्वारा आयोजित ‘ब्लू कब्स बेबी लीग’ का चौथा संस्करण आज भव्य तरीके से शुरू हुआ। इस वर्ष 200 से अधिक बच्चे विभिन्न आयु वर्ग—अंडर 8, अंडर 10, अंडर 12 और अंडर 14-17 में भाग ले रहे हैं। यह लीग जिले का सबसे बड़ा फुटबॉल टूर्नामेंट बन गया है, जिसमें अब तक सबसे अधिक टीमें और मैच आयोजित किए जा रहे हैं।

उद्घाटन समारोह सेंट जेवियर्स हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य फादर आर्मस्ट्रांग द्वारा किया गया। टूर्नामेंट का संचालन PSFA के मुख्य कोच एवं सेंट जेवियर्स के शारीरिक शिक्षा शिक्षक नवीन मरियम खातून, बेतिया शाखा की प्रबंधक अविनाश कुमार, कोच सोनू कुमार, हरिस और राहुल प्रियांशी द्वारा किया गया, जिन्होंने मैच अधिकारियों की भूमिका निभाई।

आज के प्रमुख मुकाबलों में बीएसएफ ने ब्रावो टीम को 3-0 से हराया, जबकि अंडर-12 वर्ग में सेंट जेवियर्स स्कूल ने अल्फा टीम को 4-1 से शिकस्त दी। टूर्नामेंट की खास बात यह रही कि हर मैच में हार-जीत से इतर दोनों टीमों से एक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया और PSFA की ओर से उन्हें प्रोत्साहित किया गया।

अभिभावक और बच्चे पूरे उत्साह के साथ टूर्नामेंट का आनंद ले रहे हैं और अपनी खेल क्षमता को निखार रहे हैं। आयोजन का उद्देश्य युवाओं की फुटबॉल क्षमताओं को बढ़ाना, टीम भावना को मजबूत करना और उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है।

‘ब्लू कब्स बेबी लीग’ जिले के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक अहम मंच बन चुकी है और यह लगातार बच्चों व युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights