पटना। स्थानीय उर्जा स्टेडियम में इन्दू नारायण फाउन्डेशन के तत्वावधान में बीपीएस फाउन्डेशन फॉर यूथ वेलॅफेयर द्वारा आयोजित 37वीं अखिल भारतीय सुखदेव नारायण स्मारक अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल बनाम संत पाल इंटरनेशनल स्कूल के बीच 8 अप्रैल को खेला जाएगा। इसकी जानकारी प्रतियोगिता समिति के चेयरमैन रोहित जैन ने दी।
प्रतियोगिता समिति के आयोजन सचिव विजय कुमार नारायण चुन्नू ने बताया कि फाइनल मैच 4.30 बजे से आरम्भ होगा। स्टेट पेनल अंपायर राजेश कुमार व यतेन्द्र कुमार मैच की अम्पायरिगं करेंगे। लगातार चौथी वार बच्चों को फाइनल मैच दूधिया रोशनी में खेलने का मौका मिलेगा। दोनों टीमों को रंगीन पोशाक प्रतियोगिता समिति द्वारा निःशुल्क दिया जायेगा। मैच सफेद गेंद से होगा। ढोल नगाडा एवं आतिशबाजी का भी नजारा मैदान में दिखाई देगा।
इसे भी पढ़ें : एमपी वर्मा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी का हुआ अनावरण, ट्रेनिंग कैंप भी शुरू
श्री चुन्नू ने आगे बताया कि फाइनल मैच पूर्णतः आई पी एल का नजारा पेश करेगा। दूरदर्शन पर फाइनल मैच का पूरी रेकार्डिगं का प्रसारण होगा। मैच का ऑनलाइन और ऑफलाइन स्कोरिगं पूर्व की तरह प्रियांशु एवं नीरज करेगें। आंखों देखा हाल मृत्युंजय झा और संदीप के हाथों होगा। इस अवसर बिहार को रणजी ट्रॉफी में प्लेट ग्रुप से एलीट में पहुंचाने वाले रणजी टीम के कोच और सुखदेव क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ी पवन सिंह को भी उनकी उपलिब्धि के लिए सम्मानित किया जाएगा।
खेल जगत में बिहार की मान बढाने वाली बेटियां क्रिकेट से याशिता सिंह को इन्दू नारायण स्मृति अवार्ड, हॉकी से आरती सिंह को प्रभा देवी स्मृति अवार्ड, बास्केटबॉल से कृति मोहन को सती शिरोमणि स्मृति अवार्ड, भारातोलन में गोल्ड मेडल जीतने वाली खुशी सिंह को शीला सिन्हा स्मृति अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें :अपने स्थापना दिवस पर नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ क्रिकेट का ऑफर, नामांकन फ्री
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले कम उम्र के होनहार खलाडी नितिन, प्रत्युष विदु, प्रतीक सिन्हा को अपकमिंग क्रिकेट का पुरस्कार दिया जाएगा। उसके बाद पारितोषिक वितरण में विजेता एवं उप विजेता के अलावे अम्पायरों, स्कोररों, आफिसियल, ग्राउन्डसमैन को भी पुरस्कृत करने का कार्यक्रम होगा।
विजेता व उप विजेता टीम को कमला शरण सिंह स्मृति अवार्ड, मैन ऑफ द सीरीज शालीग्राम प्रसाद सिंह स्मृति अवार्ड, सर्वश्रेष्ट बैटर को माधवा नंद सहाय स्मृति अवार्ड, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज को नरेश सिन्हा स्मृति अवार्ड, श्याम नंन्दन प्रसाद स्मृति अवार्ड मैन आफ द मैच को कमला र्स्पोटस अवार्ड से नवाजा जाएगा।





