Monday, February 16, 2026
Home बिहारअन्य राज्यपाल ने किया बेसबॉल प्लेयर रुपक कुमार को सम्मानित

राज्यपाल ने किया बेसबॉल प्लेयर रुपक कुमार को सम्मानित

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार दिवस के अवसर पर बेसबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी व वर्तमान में बेसबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के कोषाध्यक्ष रूपक कुमार को बिहार के राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर ने सम्मानित किया।

राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने में अहम भूमिका अदा कर रहे रूपक जहां क्रिकेट के वरीय खिलाड़ी है वहीं सॉफ्टबॉल एसोसिएसन के संयुक्त सचिव भी है। हाल में ही ​दुनिया के सबसे बड़े टैलेंट सर्च प्रोग्राम निडजैम में मीडिया कन्वेनर रहे रूपक बिहार क्रिकेट संघ के मीडिया संयोजक व लाइजनिंग आफिसर रहे हैं।

रूपक के इस सम्मान से खेल जगत में हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं दी। जहां बिहार क्रिकेट संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी, मीडिया मैनेजर संतोष झा, प्रो. नीरज सिंह, पटना जिला क्रिकेट संघ के पूर्व संयुक्त सचिव अरूण कुमार सिंह, एमएलसी ग्रुप आफ स्कूल की निदेशिका मीनू सिंह, बिहार खेल प्राधिकारण के महानिदेशक रविंद्र शंकरण, निदेशक सह सचिव पंकज राज, उपनिदेशक संजय कुमार व राजेंद्र प्रसाद, पटना ज़िला खेल पदाधिकारी ओमप्रकाश के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रह चुके दिनेश मोंगिया ने भी बधाई व शुभकामनाएं दी है।

This image has an empty alt attribute; its file name is Bihar-Cambridge-Cricket-Academy-8.jpeg
This image has an empty alt attribute; its file name is adv-St-Pauls-International-High-School-1-scaled.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-aurnoday-academy-724x1024.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-kabaddi-1024x654.jpgThis image has an empty alt attribute; its file name is adv-Cricketershop.com_-1-1024x576.jpg

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights