Friday, February 27, 2026
Home Slider राजद खेल प्रकोष्ठ के आयोजित किया सद्भावना फुटबॉल मैच, पटना रेड जीता

राजद खेल प्रकोष्ठ के आयोजित किया सद्भावना फुटबॉल मैच, पटना रेड जीता

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। राष्ट्रीय जनता दल क्रीडा प्रकोष्ठ द्वारा एक दिवसीय सद्भावना फुटबॉल मैच का आयोजन गांधी मैदान में किया गया जिसमें पटना रेड की टीम ने पटना यलो को 3-0 से हराया। विजेता टीम की ओर प्रिंस ने दो गोल (खेल के चौथे और 15वें मिनट) जबकि सन्नी द्वारा 36वें मिनट में किया गया। पटना रेड के आशीष और सहज को जबकि येलो के विकास को येलो कार्ड दिखाया गया। मैच के रेफरी दिवाकर, गौरव, अमरजीत और मिथिलेश कुमार थे।

इस अवसर पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, पूर्व मंत्री श्याम रजक, पूर्व विधायक राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव इम्तियाज हुसैन, बिहार प्लेयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  सह राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी, राजद क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुशवाहा, फुटबॉल प्रशिक्षक नंदकिशोर प्रसाद, पटना फुटबॉल संघ के कार्यालय सचिव मनोज कुमार, बिहार फुटबॉल रेफरी एचओडी सत्येंद्र कुमार, संतोष ट्रॉफी प्लेयर संतोष कुमार, पटना फुटबॉल के सुनील कुमार समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

इस मौके पर खेल पत्रकार स्व. शैलेंद्र जी की आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन रख कर और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सबों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights