Sunday, February 15, 2026
Home बिहारक्रिकेट हो जाइए तैयार, आ गया बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल

हो जाइए तैयार, आ गया बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी का शेड्यूल

शुरुआत 20 फरवरी, आठ जोन में खेले जायेंगे मुकाबले, नये वेन्यू भी मिले

by Khel Dhaba
0 comment
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन

पटना, 15 फरवरी। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी 2025-26 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है। राज्य स्तरीय इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की शुरुआत 20 फरवरी से होगी, जिसमें बिहार के 38 जिलों की टीमें भाग लेंगी। मुकाबले राज्य के प्रमुख क्रिकेट मैदानों पर आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : बिहार स्कूल चैंपियनशिप लीग का पहला सेलेक्शन ट्रायल संपन्न

टूर्नामेंट को आठ जोनों वेस्टर्न, मिथिला, शाहाबाद, अंगिका, सेंट्रल, सीमांचल, मगध और पाटलिपुत्र में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में लीग चरण के मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद शीर्ष टीमें नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।

यह भी पढ़ें : AUS Women vs IND Women 1st T20I : अरुंधति रेड्डी की घातक गेंदबाजी

20 फरवरी से लीग चरण की शुरुआत

वेस्टर्न जोन में 20 फरवरी को ईस्ट चंपारण बनाम सारण के मैच से मुकाबलों की शुरुआत होगी। इसी दिन मिथिला जोन में मधुबनी बनाम सीतामढ़ी तथा शाहाबाद जोन में भोजपुर बनाम कैमूर के बीच मुकाबला खेला जाएगा। अंगिका जोन में जमुई बनाम बांका का मैच भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड मैदान पर आयोजित होगा, जबकि सीमांचल जोन में पूर्णिया बनाम मधेपुरा मैच खेला जाएगा।

इन मैदानों पर होंगे मुकाबले

टूर्नामेंट के मैच मोइनुल हक स्टेडियम (पटना), जानकी स्टेडियम (सीतामढ़ी), सदीसोपुर मैदान (पटना), सैंडिस कंपाउंड (भागलपुर), ग्रीन वैली मैदान और विद्या विहार स्कूल (पूर्णिया) और याशवन स्पोर्ट्स ग्राउंड (विक्रम), पावापुरी ग्राउंड (नालंदा), रिफाइनरी ग्राउंड (बेगूसराय) सहित राज्य के कई प्रमुख मैदानों पर खेले जाएंगे।

यह भी पढ़ें : Women’s Asia Cup Rising Stars में भारत ए ने पाकिस्तान ए को हराया

नॉकआउट चरण से तय होगा चैंपियन

लीग चरण के बाद प्रत्येक जोन की विजेता टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों के जरिए चैंपियन टीम का निर्धारण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : पटना जिला सीनियर क्रिकेट लीग : अनमोल का शतक, ईआरसीसी की बड़ी जीत

बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी राज्य के उभरते क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच मानी जाती है। क्रिकेट प्रेमियों को पूरे बिहार में रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबलों की उम्मीद है।

जोनवार शेड्यूल

वेस्टर्न जोन (याशवन स्पोट्र्स ग्राउंड, विक्रम / मोइनुल हक स्टेडियम, पटना, पटना)
20 फरवरी – ईस्ट चंपारण बनाम सारण
21 फरवरी – ईस्ट चंपारण बनाम वेस्ट चंपारण
23 फरवरी – वेस्ट चंपारण बनाम गोपालगंज
24 फरवरी – सारण बनाम गोपालगंज
25 फरवरी – सारण बनाम सिवान
26 फरवरी – वेस्ट चंपारण बनाम सिवान
27 फरवरी – सारण बनाम वेस्ट चंपारण
28 फरवरी – ईस्ट चंपारण बनाम गोपालगंज
1 मार्च – ईस्ट चंपारण बनाम सिवान (मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
2 मार्च – गोपालगंज बनाम सिवान (मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)

मिथिला जोन (जानकी स्टेडियम, सीतामढ़ी)

20 फरवरी – मधुबनी बनाम सीतामढ़ी
21 फरवरी – मधुबनी बनाम शिवहर
22 फरवरी – दरभंगा बनाम सीतामढ़ी
23 फरवरी – दरभंगा बनाम मुजफ्फरपुर
24 फरवरी – मुजफ्फरपुर बनाम शिवहर
25 फरवरी – शिवहर बनाम सीतामढ़ी
26 फरवरी – मधुबनी बनाम मुजफ्फरपुर
27 फरवरी – मधुबनी बनाम दरभंगा
28 फरवरी – शिवहर बनाम दरभंगा
1 मार्च – सीतामढ़ी बनाम मुजफ्फरपुर

 शाहाबाद जोन (सदीसोपुर, पटना और मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)

20 फरवरी – भोजपुर बनाम कैमूर
21 फरवरी – औरंगाबाद बनाम कैमूर
22 फरवरी – औरंगाबाद बनाम बक्सर
24 फरवरी – बक्सर बनाम कैमूर
25 फरवरी – रोहतास बनाम कैमूर
26 फरवरी – रोहतास बनाम भोजपुर
27 फरवरी – औरंगाबाद बनाम भोजपुर (मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)
28 फरवरी – औरंगाबाद बनाम रोहतास
1 मार्च – बक्सर बनाम रोहतास
2 मार्च – बक्सर बनाम भोजपुर

अंगिका जोन (सैंडिस कंपाउंड, भागलपुर)

20 फरवरी – जमुई बनाम बांका
21 फरवरी – जमुई बनाम लखीसराय
22 फरवरी – मुंगेर बनाम लखीसराय
23 फरवरी – जमुई बनाम भागलपुर
24 फरवरी – मुंगेर बनाम जमुई
25 फरवरी – मुंगेर बनाम भागलपुर
26 फरवरी – लखीसराय बनाम बांका
27 फरवरी – भागलपुर बनाम लखीसराय
28 फरवरी – मुंगेर बनाम बांका
1 मार्च – भागलपुर बनाम बांका

सेंट्रल जोन (बेगूसराय)

20 फरवरी – सुपौल बनाम खगड़िया
21 फरवरी – सुपौल बनाम समस्तीपुर
22 फरवरी – बेगूसराय बनाम समस्तीपुर
24 फरवरी – सुपौल बनाम सहरसा
25 फरवरी – सुपौल बनाम बेगूसराय
26 फरवरी – सहरसा बनाम बेगूसराय
28 फरवरी – समस्तीपुर बनाम खगड़िया
1 मार्च – समस्तीपुर बनाम सहरसा
2 मार्च – खगड़िया बनाम सहरसा
3 मार्च – बेगूसराय बनाम खगड़िया

सीमांचल जोन (ग्रीन वैली व विद्या विहार ग्राउंड, पूर्णिया)

20 फरवरी – पूर्णिया बनाम मधेपुरा
21 फरवरी – किशनगंज बनाम मधेपुरा
22 फरवरी – किशनगंज बनाम अररिया
23 फरवरी – मधेपुरा बनाम अररिया
24 फरवरी – मधेपुरा बनाम कटिहार
25 फरवरी – किशनगंज बनाम कटिहार
26 फरवरी – किशनगंज बनाम पूर्णिया
27 फरवरी – पूर्णिया बनाम कटिहार
28 फरवरी – पूर्णिया बनाम अररिया
1 मार्च – अररिया बनाम कटिहार

मगध जोन ( पावापुरी ग्राउंड, नालंदा)

22 फरवरी – नालंदा बनाम नवादा
23 फरवरी – नवादा बनाम शेखपुरा
24 फरवरी – शेखपुरा बनाम गया जी
26 फरवरी – नालंदा बनाम शेखपुरा
27 फरवरी – नवादा बनाम गया जी
28 फरवरी – नालंदा बनाम गया जी

पाटलिपुत्र जोन (मोइनुल हक स्टेडियम, पटना)

20 फरवरी – जहानाबाद बनाम पटना
21 फरवरी – जहानाबाद बनाम अरवल
22 फरवरी – वैशाली बनाम अरवल
23 फरवरी – जहानाबाद बनाम वैशाली
24 फरवरी – पटना बनाम अरवल
25 फरवरी – पटना बनाम वैशाली

इन्हें भी पढ़ें
टी20 विश्व कप : बड़ी जीत की तलाश में अफगानिस्तान
टी20 विश्व कप : श्रीलंका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए करो या मरो की स्थिति
वेस्टइंडीज मेंस टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में
टी20 विश्व कप : इंग्लैंड की नजर सुपर-8 पर

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights