Monday, March 2, 2026
Home बिहारक्रिकेट गया की टीम Subhkamana Cup Cricket Tournament के फाइनल में

गया की टीम Subhkamana Cup Cricket Tournament के फाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment
Subhkamana Cup Cricket Tournament

परसरमा कोहली मैदान में चल रहे शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट (Subhkamana Cup Cricket Tournament) के पहले सेमीफाइनल मैच में गया की टीम ने मुजफ्फरपुर की टीम को रोमांचक मैच में 18 रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गया है।

आज मंगलवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मैच में गया टीम के कप्तान टॉस जीतकर पहले बल्लेवाजी करते हुए 30 ओवर के मैच में 7 विकेट खोकर 248 रन बनाया। विक्की रंजन ने 51 रन, सैफुल्लाह ने 59 रन, किशोर शिवम ने नाबाद 38 रन और रंजन राज 26 रन बनाये।

मुजफ्फरपुर टीम के गेंदबाज सुमन कुमार और अनुनय झा ने 3-3 और रवि शर्मा ने 1 विकेट लिया।
जबाब में बल्लेवाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम असफान खान के शानदार शतक 100 रन बनाने के बाबजूद भी 30 ओवर में 8 विकेट खोकर 230 रन ही बना सकी। रवि शर्मा ने 48 रन, अमरेन्द्र तिवारी ने 27 रन बनाये।
गया टीम के गेंदबाज रणधीर दुवे और गौतम कुमार 3-3 और यश राज ने 1 विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मुजफ्फरपुर टीम के असफान खान को दिया गया।
मैच के अम्पायर सुरेन्द्र नारायण सिंह (मधुबनी) व रवि कुमार (मुजफ्फरपुर), स्कोरर संगीत झा व प्रकाश कुमार एवं कॉमेंटेटर पी एन शेखर व कुमार आदित्य थे। मैच में पंजाब से आई चियर्स लीडर्स काजल और शबनम अपना जलबा विखेर रही है।

शुभकामना कप क्रिकेट टूर्नामेंट के संयोजक सह सुपौल जिला क्रिकेट संघ के सचिव रिंकू सिंह शेखावत ने बताया कि कल बुद्धवार को पूल वी का पहला क्वार्टर फाईनल मैच मधुबनी वनाम पूर्णियाँ के बीच होगा।

मौके पर विभाष सिंह, सुभाष सिंह, भवेश सिंह, राजेश सिंह, बलदेब कुमार, लालू साह, अंकु झा, बाबुल सिंह, प्रेम कुमार, मुरारी झा सहित दर्जनों क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे।

 

 

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights