Sunday, March 15, 2026
Home Slider बक्सर जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्लब विजयी

बक्सर जिला क्रिकेट लीग में फ्रेंड्स क्लब विजयी

by Khel Dhaba
0 comment

बक्सर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बक्सर जिला क्रिकेट लीग में रविवार को फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब और युवराज क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया।

टॉस जीत कर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने युवराज क्रिकेट क्लब को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। युवराज क्रिकेट क्लब ने पहले खेलते हुए 159 रन बनाये। आदित्य कुमार देव ने 73 रन बनाये। हर्षित दूबे ने 15, आशीष प्रकाश ने 13, गोविंद कुमार ने 11, सौरभ साहनी ने 10 रन बनाये। अतिरिक्त से 26 रन बने। आर्यन राज ने 2, गुलशन , सूरज, आर्यन ने एक-एक विकेट प्राप्त किये।
जवाब में फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 29.3 ओवर में चार विकेट पर 163 रन बना कर लक्ष्य को हासिल कर लिया। आर्यन राज सिंह ने 76 रन बनाये और मैन ऑफ द मैच बने। गुलशन, तुषार ने 19-19, सौरभ श्रीवास्तव ने 13 रन बनाये। अतिरिक्त से 29 रन बने। युवराज क्रिकेट क्लब की ओर अंकित, हर्षित और आशीष ने 1-1 विकेट लिये। मैच के अंपायर अफताब आलम और मो आसिफ थे। मैच के दौरान संजय कुमार राय, फराह अंसारी, पंकज वर्मा, राजेश यादव मौजूद थे। कल का ब्वॉयज क्रिकेट क्लब और डुमरांव क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जायोग।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights