Friday, February 27, 2026
Home बिहारक्रिकेट BCA के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर बैंक धोखाधड़ी का मामला, FIR दर्ज

BCA के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी पर बैंक धोखाधड़ी का मामला, FIR दर्ज

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 21 दिसंबर। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी के खिलाफ बैंक से धोखाधड़ी और अवैध निकासी के आरोपों में गैर-जमानती FIR दर्ज की गई है। यह मामला BCA के बैंक खाते के कथित दुरुपयोग से जुड़ा है।

आरोप है कि BCA के तत्कालीन कोषाध्यक्ष आशुतोष नंदन सिंह के निधन के बाद भी HDFC बैंक में संगठन के खाते का संचालन कुछ दिनों तक जारी रखा गया। बैंक रिकॉर्ड के अनुसार उस समय खाता तत्कालीन अध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी और तत्कालीन कोषाध्यक्ष स्व. आशुतोष नंदन सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से संचालित हो रहा था, जबकि BCA के नियमों के तहत खाते का संचालन सचिव और कोषाध्यक्ष के संयुक्त हस्ताक्षर से होना अनिवार्य है।

30 लाख के अवैध लेन-देन का आरोप

शिकायत में दावा किया गया है कि राकेश कुमार तिवारी ने BCA के अकाउंट विभाग और HDFC बैंक के तत्कालीन मैनेजर की कथित मिलीभगत से मृतक कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर चेक और RTGS फॉर्म पर कराए। इसके जरिए लगभग 30 लाख रुपये विभिन्न खातों में ट्रांसफर किए गए।

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुई FIR

इस मामले के याचिकाकर्ता आशुतोष झा हैं और पटना सिविल कोर्ट के हस्तक्षेप पर पाटलिपुत्रा थाना में गैर-जमानती FIR दर्ज की गई।

FIR में दर्ज प्रमुख धाराएँ

FIR में भारतीय दंड संहिता/प्रासंगिक कानूनों की धाराएँ
318/4, 316/2, 315, 336/3, 335, 338, 334 एवं 3/4 बंस शामिल की गई हैं। फिलहाल मामला पुलिस जांच और न्यायिक प्रक्रिया में लंबित है। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट और अदालत के निर्देशों के आधार पर की जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights