Wednesday, August 6, 2025
Home झारखंडएथलेटिक्स खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स में झारखंड की फ्लोरेंस बारला का चमकदार प्रदर्शन के साथ तीन पदक

खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स में झारखंड की फ्लोरेंस बारला का चमकदार प्रदर्शन के साथ तीन पदक

by Khel Dhaba
0 comment

कर्नाटक राज्य के बंगलुरू शहर के श्री कंतिरवा स्टेडियम में 30 अप्रैल से 2 मई तक आयोजित द्वितीय खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में फ्लोरेंस बारला ने रांची विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए 400 मीटर स्पर्धा में 54.82 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन जैन विश्वविधालय ने जीती।

एवम 200 मीटर में 24.13 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण प्रिया मोहन जैन विश्वविधालय, रजत पदक ओलंपियन दुती चांद कलिंगा विश्वविद्यालय ने जीती। वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में फ्लोरेंस बारला, रिया कुमारी,विधि रावल एवम विशाखा सिंह की चौकड़ी ने 47.78 सेकेंड के साथ कांस्य पदक जीती।

वहीं इस स्पर्धा का स्वर्ण महात्मा गांधी विश्वविश्वविद्यालय एवम रजत पदक मंगलोर विश्वविद्यालय ने जीता। ज्ञातव्य हो 2री खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स एथलेटिक्स स्पर्धा में 400 मीटर में रजत एवम 200 मीटर, 4 गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाली फ्लोरेंस बारला (भाटिया अकादमी, बोकारो) में कोच आशु भाटिया एवं विपिन द्विवेदी के अधीनस्थ प्रशिक्षण प्राप्त करती है।

वहीं 4 गुणा 100 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतने वाली अन्य तीन प्रतिभागी रिया कुमारी,विधि रावल एवम विशाखा सिंह रांची साई सैग के प्रभारी बिनोद कुमार सिंह के अधीनस्थ प्रशिक्षण रांची साई में प्राप्त करती हैं।

इस उपलब्धि पर भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रो० कामिनी कुमार, प्राचार्य जे. पी. सिंह, साई रांची के प्रभारी बिनोद सिंह, विश्वनाथ सिंह, सुरेंद्र प्रसाद, विसेश्वर महापात्रा, पी एन दास, संजीव शर्मा, जगन टोपनो, हरप्रीत सिंह, साक्षी बंद्राल, झारखण्ड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सी डी सिंह,आशीष झा,डॉ प्रभात शंकर, फ्लोरेश बारला के स्पॉन्सर चंदन कुमार साहू, रांची विश्वविद्यालय टीम मैनेजर अनिल वीरेंद्र कुल्लू, विजय कुमार वर्मा, रांची ,आलोक मिश्रा,सुखेर भगत, वरुण कुमार, प्रभाकर वर्मा,भरत यादव, अशोक कुमार महतो,किरण रानी, संजय त्रिपाठी, सिकंदर महतो, रविन्द्र मुर्मू, अजीत साहू,अजय नायक,रणवीर सिंह, अशोक भट्टाचार्य, कोच योगेश यादव, अरविंद कुमार, गौतम पाल, शैलेश शर्मा, शशांक भूषण सिंह,प्रभात रंजन तिवारी,राज्य तकनीकी समन्वयक अनवर हुसैन समेत राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights