Tuesday, March 3, 2026
Home बिहारक्रिकेट जायका सीसी जहानाबाद क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

जायका सीसी जहानाबाद क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में

by Khel Dhaba
0 comment

जहानाबाद। जहानाबाद जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जहानाबाद क्रिकेट लीग का तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में ज़ायका क्रिकेट क्लब ने कायनात क्रिक्रेट क्लब को 3 विकेट से हराया और सेमीफाइनल में जगह पक्की की।

दोदिवसय क्रिक्रेट मैच में टॉस जीतकर कायनात क्रिक्रेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पहली पारी में 148 रन पे सिमट गई। नदीम ने 33 और अमित ने 30 रन का योगदान दिया। शिवराज ने 3 विकेट लिया।

पहली पारी में ज़ायका क्रिकेट क्लब ने 45.2ओवर में 200 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 52 रन का बढ़त बनाया। ज़ायका के तरफ से ताबिश ने 38 और शिवराज ने नाबाद 38 रन का पारी खेला। अमित ने 3 विकेट लिया। दूसरी पारी में काइनात ने 145 रन बनाया और ज़ायका को 94 रन का लक्ष्य दिया। अमित ने 33 और इरशाद ने 25 रन का योगदान दिया। शिवराज, गौतम और अजय ने 2-2-2 विकेट लिया।


94 रन का लक्ष्य का पीछा करते हुए ज़ायका क्रिकेट क्लब ने 3 विकेट शेष रहते हुए मैच जीत लिया। अमित यादव ने नाबाद 40 और अजय ने 21 रन का योगदान दिया। नदीम ने 4 विकेट लिया । शिवराज को उनके अच्छे खेल के लिए अध्यक्ष विश्वास ने मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights