पटना। श्री साई क्लब की ओर से शनिवार को रेडियो स्टेशन से पटना कॉलेज और फिर पटना कॉलेज से रेडियो स्टेशन तक फिट इंडिया साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।
इस साइकल रैली का कुम्हरार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा और पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा ने किया। इस रैली में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए 15 एनसीसी कैडेट समेत अन्य ने हिस्सा लिया।


विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने “फिट इंडिया का डोज आधा घंटा रोज”पर जोर देते हुए सभी लोगोंसे आह्वान किया कि सभी को फिट रहने के लिए नियमित रूप से साइकिल चलानी चाहिए।
पूर्व रणजी प्लेयर आशीष सिन्हा ने कहा कि आज जरुरत है कि हर कोई अपने फिटनेस पर ध्यान दें। फिटनेस केवल खिलाड़ियों ही नहीं बल्कि आम लोगों के लिए भी काफी जरूरी है। आशीष सिन्हा ने भी साइकिल चला कर फिटनेस के लिए के साइकिल चलाने पर जोर दिया।
गौरतलब है कि यूथ अफेयर्स एवं स्पोर्ट्स मंत्रालय के तत्वावधान में देशभर में 07 दिसंबर से 31 दिसंबर तक फिट इंडिया मूवमेंट चलाया जा रहा है।