Tuesday, February 17, 2026
Home Slider फेडरेशन कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप पुरी में 23 जनवरी से, बीच थ्रोबॉल 24 जनवरी को

फेडरेशन कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप पुरी में 23 जनवरी से, बीच थ्रोबॉल 24 जनवरी को

by Khel Dhaba
0 comment
फेडरेशन कप थ्रोबॉल

भुवनेश्वर। थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ओड़िशा थ्रोबॉल एसोसिएशन की मेजबानी में जहदेश्वरी क्लब, पुरी (ओड़िशा) के प्रांगण में फेडरेशन कप थ्रोबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा। यह जानकारी ओड़िशा थ्रोबॉल एसोसिहशन के सचिव जितेंद्र नाथ दास ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता की तैयारी अंतिम चरण में है। खिलाड़ियों के रहने से लेकर खाने की उत्तम व्यवस्था की गई है। इस चैंपियनशिप में महिला और पुरुष वर्ग में 8-8 टीमें हिस्सा लेंगी।

थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के महासचिव नरेश मान ने बताया कि इसी चैंपियनशिप के दौरान 24 जनवरी को प्रयोग के तौर पर बीच थ्रोबॉल (महिला व पुरुष) का मैच भी होगा। इस चैंपियनशिप में इंडिया और इंडिया ए की टीमें आमने-सामने होंगी। उन्होंने कहा कि फेडरेशन अगले साल से बीच थ्रोबॉल की नेशनल चैंपियनशिप कराने पर भी विचार कर रही है।

उन्होंने बताया कि पुरी में 24 जनवरी को होने वाले बीच थ्रोबॉल चैंपियनशिप के दौरान थ्रोबॉल का एक नया रूप देखने को मिलेगा।

 

 

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights