Friday, February 20, 2026
Home राष्ट्रीयएथलेटिक्स फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स स्थगित

फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स स्थगित

by Khel Dhaba
0 comment
Athletics championship

नईदिल्ली। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने पटियाला में 10 से 13 अप्रैल तक होने वाली 24वीं फेडरेशन कप राष्ट्रीय सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप को कोरोना वायरस के खतरे के चलते स्थगित कर दिया है। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की प्रतियोगिता समिति ने सोमवार को फेडरेशन कप को स्थगित करने का फैसला किया।

फेडरेशन के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने यह घोषणा करते हुए कहा, देश और दुनिया में मौजूदा हालात को देखते हुए किसी प्रतियोगिता की मेजबानी करना बहुत मुश्किल है। सभी का स्वास्थ्य और सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। जब स्थिति सुधर जायेगी तो हम प्रतियोगिताओं को फिर से शुरू कर सकते हैं। हमने इंडियन ग्रां प्री और फेडरेशन कप की नयी तारीखों पर कोई चर्चा नहीं की है। फेडरेशन ने इससे पहले इंडियन ग्रां प्री सीरीज को स्थगित कर दिया था जिसका आयोजन तीन स्थलों पटियाला (20 मार्च), संगरूर (25 मार्च) और दिल्ली (29 मार्च) को होना था।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights