पटना, 2 मार्च। अधिकारी मदन मोहन प्रसाद मेमोरियल पटना जिला सीनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में खेले गए मुकाबलों में ईआरसीसी और एलायंस सीसी ने दमदार प्रदर्शन करते हुए क्रमशः बीएसईबी और सिटी स्टूडेंट क्लब पर जीत दर्ज की। ईआरसीसी ने बीएसईबी को 9 विकेट से हराकर एकतरफा जीत हासिल की, जबकि एलायंस सीसी ने सिटी स्टूडेंट क्लब को 4 विकेट से पराजित कर महत्वपूर्ण अंक जुटाए।
पहला मैच
ईआरसीसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बीएसईबी को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। ऊर्जा स्टेडियम में खेले गए इस मैच में बीएसईबी पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 112 रन पर सिमट गई, जिसे ईआरसीसी ने 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बीएसईबी की शुरुआत खराब रही और नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे। दीपक कुमार ने 30 रन बनाकर टीम की ओर से सबसे अधिक योगदान दिया, जबकि कुमुद रंजन ने 21 और गौरव कुमार ने 16 रन बनाए। पूरी टीम 27.4 ओवर में 112 रन पर ऑल आउट हो गई।
ईआरसीसी की ओर से बंटी कुमार ने 3/34, अभिनव सिंह सिंह ने 2/16 और हर्ष पप्पू वर्धन ने 2/10 की शानदार गेंदबाजी कर बीएसईबी को बड़े स्कोर से दूर रखा।
आदित्य की विस्फोटक पारी से आसान जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी ईआरसीसी की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी की। आदित्य ने 35 गेंदों पर 74 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। आशीष कुमार ने 19 रन और यश प्रताप यादव ने नाबाद 15 रन बनाकर टीम को 9 विकेट से शानदार जीत दिला दी।
संक्षिप्त स्कोर
बीएसईबी – 112 ऑल आउट (27.4 ओवर), दीपक कुमार 30, कुमुद रंजन 21, गौरव कुमार 16, भास्कर वत्स 13, अन्य 32
बंटी कुमार 3/34, अभिनव सिंह 2/16, हर्ष वर्धन 2/10,
ईआरसीसी – 118/1 (9.4 ओवर), आदित्य नाबाद 74, आशीष कुमार 19, यश प्रताप यादव नाबाद 15, एक्स्ट्रा 10
दूसरा मैच
जेनेक्स क्रिकेट ग्राउंड, फतेहपुर (पटना) में खेले गए इस मैच में सिटी स्टूडेंट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए, जिसे एलायंस सीसी ने 32.5 ओवर में हासिल कर लिया।

सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से अंशुल राज ने 71 रन की बेहतरीन पारी खेलकर टीम को संभाला। अयोन घोष ने 29 रन का योगदान दिया, जबकि कार्तिक यादव ने 13 रन बनाए। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम 29.2 ओवर में 151 रन पर सिमट गई।
एलायंस सीसी की गेंदबाजी में प्रज्ज्वल ने 3/24, अगस्त्य ने 2/9 और रजनीकांत ने 2/19 की शानदार गेंदबाजी कर विपक्षी टीम को बड़े स्कोर से दूर रखा।
लक्ष्य का पीछा करते हुए एलायंस सीसी की शुरुआत साधारण रही, लेकिन कृष्ण सुनील गौरव ने 56 रन और अगस्त्य ने 42 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। अंत में आशीष सिंह (नाबाद 11) और मनीष मणि (नाबाद 2) ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
सिटी स्टूडेंट क्लब की ओर से प्रज्ज्वल ने 3/24 और रजनीकांत ने 2/19 विकेट लेकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन एलायंस सीसी ने संयमित बल्लेबाजी से जीत सुनिश्चित कर ली।
संक्षिप्त स्कोर
सिटी स्टूडेंट क्लब : 151 ऑल आउट (29.2 ओवर), अंशुल राज 71, अयोन घोष 29, कार्तिक यादव 13, प्रज्ज्वल 3/24, अगस्त्य 2/9, रजनीकांत 2/19
एलायंस सीसी : 152/6 (32.5 ओवर), कृष्ण गौरव 56, अगस्त्य 42, रवि राज 14, आशीष सिंह नाबाद 11, सुधांशु रंजन 1/31, रजनीकांत 2/19, प्रज्ज्वल 3/24
इन्हें भी पढ़ें
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में गोपालगंज जीता
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी में मुजफ्फरपुर ने मधुबनी को हराया
भोजपुर बीसीए सीनिर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में
बेगूसराय बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल में
बीसीए सीनियर मेंस वनडे ट्रॉफी : सीमांचल जोन से कटिहार अंतिम 8 में