पटना। शहर के भीड़-भाड़ इलाके से दूर शांत माहौल। पूरा एरिना आईपीएल की थीम पर सजा-धजा। लजीज व्यंजन और साथ बड़े स्क्रीन पर चल रहा आईपीएल मैच। यह सब आपको मिलेगा हाईवे जंक्शन रेस्टूरेंट में।
यहां है हाइवे जंक्शन रेस्टूरेंट
हाइवे जंक्शन रेस्टूरेंट दानापुर-बिहटा हाईवे पर हंगामा वाटर पार्क के पास है। सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आप 19 सितंबर से लजीज व्यंजनों के साथ आईपीएल का मजा ले सकते हैं। यह पूरे आईपीएल यानी 10 नवंबर तक चलता रहेगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/09/Highway-Juncation-1-1024x576.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/09/Highway-Juncation-4-1024x1024.jpeg)
इस संबंध में इसके ऑनर सह अंशुल होम्स के सीएमडी राहुल सिंह ने बताया कि ये सारी व्यवस्थाओं के बीच हमने कोरोना के संक्रमण से बचने के सारे उपाय कर रखे हैं। खुला माहौल है। यहां कुछ भी बंद-बंद सा नहीं है। हमें पूरे एरिना को आईपीएल की थीम पर सजा रखा है। आईपीएल में भाग लेने वाली सभी टीमों के फ्लैग से लेकर बड़े-बड़े खिलाड़ियों के कट आउट लगाए गए हैं।
वे कहते हैं कि सबसे बड़ी बात यह है कि आप शांत माहौल में लजीज व्यंजनों के साथ आईपीएल मैच का मजा ले सकते हैं। वे कहते हैं कि हमें उम्मीद यह आइडिया लोगों को काफी पसंद आयेगा।
उन्होंने बताया कि प्रति व्यक्ति दर 700 रुपए है और एक टेबुल पर चार व्यक्तियों की ही बैठने की व्यवस्था है। इसमें उन्हें बफे सिस्टम के जरिए starter के साथ Dinner मिलेगा। अपना टेबुल बुक करने के लिए मोबाइल नंबर 8860363413 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पटना में पहली बार इस तरह का माहौल आपको देखने को मिलेगा।
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/02/adv-3.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/09/adv-yogesh-2-791x1024.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/06/smriti-jupiter-1.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/09/adv-yogesh-1-791x1024.jpeg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/07/adv-cricket-tree.jpg)
![](https://kheldhaba.com/wp-content/uploads/2020/06/adv-amruni-1024x766.jpg)