32 C
Patna
Saturday, October 19, 2024

धौनी के रिटायरमेंट पर पत्नी साक्षी का इमोशनल पोस्ट, जानें क्या लिखा है

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पर उनकी पत्नी साक्षी धौनी भावुक पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला। धौनी की पत्नी साक्षी ने माही की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आपने जो कुछ हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना बेस्ट देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और आप जिस तरह के इंसान हैं उस पर गर्व है। मुझे पता है कि आपने अपने पैशन को गुडबाय कहते समय आंसुओं को रोका होगा। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। #thankyoumsd #proud’ इसके अलावा साक्षी ने मशहूर अमेरिकी पोएट माया एंजेलो का एक कोट भी धौनी के लिए शेयर किया। उन्होंने लिखा, ‘लोग भूल जाएंगे आपने क्या कहा, लोग भूल जाएंगे आपने क्या किया, लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा अहसास कराया।- माया एंजेलो’

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धौनी ने 15 अगस्त को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए संन्यास की घोषणा की थी। धौनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता है। धौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिए धन्यवाद। शाम 07:29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए।’

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights