Home Slider बिहार ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, फिर से अब्दुल बारी सिद्दिकी व मो मुश्ताक अहमद बने अध्यक्ष व सचिव

बिहार ओलंपिक संघ का चुनाव संपन्न, फिर से अब्दुल बारी सिद्दिकी व मो मुश्ताक अहमद बने अध्यक्ष व सचिव

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार सरकार के पूर्व खेल मंत्री अब्दुल बारी सिद्दिकी और हॉकी बिहार के महासचिव मो मुश्ताक अहमद एक बार फिर से बिहार ओलंपिक संघ के क्रमश: अध्यक्ष व सचिव चुने गए हैं।

रविवार को हाजीपुर स्थित अनामिका होटल में हुई मीटिंग के शुरू होने के पहले ओलंपियन बलवीर सिंह, अर्जुन अवार्डी पीके बनर्जी,चुन्नी गोस्वामी, बिहार कबड्डी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष जगन्नाथ सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस चुनाव में भारतीय ओलंपिक संघ के पर्यवेक्षक के रूप डॉ मधुकांत पाठक मौजूद थे और उन्हीं देखरेख में निर्वाचन पदाधकारी जयप्रकाश सिंह (प्रधान जिला न्यायाधीश, अवकाश प्राप्त) द्वारा संचालित हुई चुनावी प्रक्रिया में बीओए से संबंद्ध राज्य खेल संघों एवं जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।

सत्र 2020-2024 सत्र के लिए हुए चुनाव में चार खेल संघ के पदाधिकारियों को पहली बार ओलंपिक संघ में जगह दी गई है। बिहार राज्य कबड्डी संघ के कुमार विजय सिंह, बिहार फुटबॉल संघ के सचिव सैयद इम्तियाज हुसैन,बिहार जूडो संघ के सचिव राम उदय सिंह, फुटबॉल प्लेयर अंशा कुमारी को संयुक्त सचिव बनाया गया है।

चुनाव के मौके पर्यवेक्षक डॉ मधुकांत पाठक ने कहा कि खेल के विकास हेतू सर्वसम्मति सबसे महत्वपूर्ण बात है, यहां आकर मुझे खुशी हुई कि यहां मनभेद नहीं है। उन्होंने नए पदाधिकारियों को बधाई दी।

चुनाव अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने नये सत्र के लिए सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की।

अध्यक्ष-अब्दुल बारी सिद्दिकी
वरीय उपाध्यक्ष : रामाशीष प्रसाद सिंह
उपाध्यक्ष : राम विलास पांडेय, मो आबेदुल्लाह, दिलीप कुमार यादव, मुकेश राय, रवींद्र प्रसाद सिंह,अजय कुमार, पंकज कुमार।
सचिव : मो मुश्ताक अहमद
कोषाध्यक्ष : मनोज कुमार शर्मा
संयुक्त सचिव : कुमार विजय सिंह, सैयद इम्तियाज हुसैन, राम उदय सिंह, अंशा।
कार्यकारिणी सदस्य : रमापति सिंह, सुरेश प्रसाद सिंह, अब्दुल एम करिमी, मनोज कुमार, लियाकत अली खान, मो इकबाल अख्तर,राजेश कुमार साह, ब्रज किशोर शर्मा, देवकी नंदन लाल कर्ण, एसएम जफर इकबाल, संतोष कुमार, रजनी अलंकार व संजय पाठक।
आजीवन अध्यक्ष : प्रसन्नजीत मेहता
चेयरमैन : प्रदीप कुमार
एसोसिएट उपाध्यक्ष : संतोष भरत
एसोसिएट संयुक्त सचिव : एस इनाम अहमद।
एसोसिएट कार्यकारिणी सदस्य : मोहन कुमार सिन्हा

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2021 – All Right Reserved. Designed and Developed by PenciDesign

error: Content is protected !!
Verified by MonsterInsights