29 C
Patna
Monday, October 21, 2024

एकलव्य सेंटर ने जीता बिहार SGFI बालक अंडर-14 Football का खिताब

भागलपुर, 29 सितंबर। बिहार एकलव्य ने बिहार राज्यस्तरीय विद्यालय अंडर-14 बालक फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। स्थानीय सैंडिस कंपाउंड ग्राउंड पर खेले गए फाइनल मुकाबले में बिहार एकलव्य ने भागलपुर को 2-1 से पराजित किया।

खेल विभाग, बिहार और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की संयुक्त मेजबानी में जिला प्रशासन भागलपुर की मेजबानी में आयोजित इस प्रतियोगिता के फाइनल में बिहार एकलव्य की ओर से पहला गोल भारत कुमार ने किया तथा दूसरा गोल जर्सी नंबर 10 रितेश कुमार ने किया। भागलपुर की ओर से एक मात्र गोल जर्सी नंबर 5 संदीप कुमार ने किया।

फाइनल मैच के मैन ऑफ़ द मैच बिहार एकलव्य के वाहिद खान चुने गए। बेस्ट स्कोरर का खिताब पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने वाले बिहार एकलव्य के वाजिद खान को मिला, जिन्होंने कुल 12 गोल किए। बेस्ट गोलकीपर का अवार्ड बिहार एकलव्य के नवरत्न कुमार को मिला।

दस दिनों तक चले इस प्रतियोगिता का आज समापन किया गया। इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अभय कुमार आयुक्त के सचिव एवं राज कुमार शर्मा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, भागलपुर थे। आगत अतिथियों का स्वागत संबोधन जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार के द्वारा एवं मंच संचालन जिला फुटबाल संघ के सचिव मोहम्मद फारूक आजम एवं सादिक हसन के द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि अभय कुमार सिंह एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार शर्मा के द्वारा विजेता और उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया। आज के फाइनल मैच में निर्णायक की भूमिका नीतीश कुमार, शुभम कुमार, मो0 सद्दाम हुसैन और विजय हेंब्रम के द्वारा निभाई गई।

इस प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा कुल 18 चयनकर्ता एवं तकनीकी पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी। जिनको जिला खेल पदाधिकारी जयनारायण कुमार के द्वारा सम्मानित किया गया। उक्त प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर कुल 24 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है।

चयनित सभी 24 खिलाड़ियों को 15 दिन का प्रशिक्षण कैंप के बाद राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 18 खिलाड़ियों का अंतिम चयन किया जाएगा। जो आगामी दिसंबर में होने वाले राष्ट्रीय प्रतियोगिता जो महाराष्ट्र में आयोजित है मैं भाग लेगी। इस अवसर पर जिला फुटबाल संघ के सचिव फारूख आजम, जिला भारत तोलन संघ के सचिव नीरज राय सहित फैसल खान,सादिक हसन, असर आलम, आकाश कुमार, कृष्ण कुमार ,गोपाल कुमार, रविकांत रंजन, मिथिलेश कुमार, जयंतो राज, राकेश कुमार, किरण कुमारी ,संजीव कुमार सिंह, चंद्रभूषण सिंह, श्वेता कुमारी, स्मिता कुमारी ,अबू जुलबाब, वरुण कुमार ,सतीश चंद्र, मृणाल किशोर, आमिर खान सुनील कुमार, सुनील कुमार शर्मा, निवास कुमार आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में कल 30 जिले के लगभग 525 खिलाड़ी सम्मिलित हुए। यह प्रतियोगिता लगातार 10 दिनों तक लीग कम नाकआउट पद्धति के आधार पर खेला गया। यह जानकारी जिला खेल पदाधिकारी भागलपुर जय नारायण कुमार के द्वारा दी गई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest Articles

Verified by MonsterInsights