Wednesday, March 18, 2026
Home Slider चेयरमैन जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बीसीए लीगल कमेटी की बैठक

चेयरमैन जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई बीसीए लीगल कमेटी की बैठक

by Khel Dhaba
0 comment

पटना। बिहार क्रिकेट एसोसिएशन मुख्यालय के सभा कक्ष में बीसीए लीगल कमेटी की बैठक चेयरमैन जगन्नाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जगन्नाथ सिंह ने अपने कमेटी के सदस्यों के समक्ष मुख्य रूप से बिहार क्रिकेट की गतिविधियों के संचालन में कोविड-19 के मद्देनजर सरकारी दिशा-निर्देशों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
वहीं बीसीए के माननीय न्यायालयों में लंबित मामलों के अलावा पूर्व सचिव रविशंकर प्रसाद सिंह के शो-कॉज नोटिस तथा बीसीए की आम सभा में लिए गए निर्णय पर भी गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। साथ ही साथ बीसीए में रिटेनर की नियुक्ति करने पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया है।
इस बैठक में लीगल कमेटी के चेयरमैन जगन्नाथ सिंह सहित इस कमेटी के सम्मानित सदस्य व पटना हाईकोर्ट के अधिवक्ता कृष्ण मुरारी, चंद्रशेखर सिंह व नवजोत येशु उपस्थित थे। यह जानकारी बीसीए मीडिया कमेटी के संयोजक कृष्णा पटेल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights