पटना। अखिल भारतीय रेलवे कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व मध्य रेल पुरुष कबड्डी टीम ने पिछले साल की विजेता टीम नादर्न रेलवे को 45 -42 से हरा कर पहली बार सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इस मैच में ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से विकास खंडोला ने 11, नवीन ने 10, रिंकू ने 4, अमित ने 4 अंक हासिल किये।
अन्य मैचों में सेंट्रल रेलवे ने इंटग्रल कोच फैक्ट्री को 32-24, नार्थ इस्टर्न रेलवे ने साउथ ईस्टर्न रेलवे को 46-21, साउथ सेंट्रल रेलवे ने डीजल लोको मॉड्रेनाइजेशन वक्र्स को 40-26 से हराया। टीम के कोच प्रीतम कुमार और मैनेजर वीरेंदर पासवान ने इस बात की जानकारी दी।