Wednesday, March 4, 2026
Home बिहार पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन : बिहार के सक्षम वत्स ने किया बड़ा उलटफेर

पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन : बिहार के सक्षम वत्स ने किया बड़ा उलटफेर

पूर्वी क्षेत्र बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन पदक पक्के

by Khel Dhaba
0 comment

पटना, 6 सितंबर। जमशेदपुर स्थित टाटा बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर में झारखंड बैडमिंटन एसोसिएशन की मेजबानी में चल रही योनेक्स सनराइज पूर्वी क्षेत्र इंटर स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई और राज्य के लिए तीन पदक सुनिश्चित कर लिए।

शनिवार को खेले गए क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में बिहार के खिलाड़ियों ने दमदार खेल दिखाया।

जूनियर बॉयज डबल्स में रणवीर सिंह और पराग सिंह की जोड़ी ने झारखंड के अबु रेयान और सचिन गोपे को सीधे सेटों में 21-15, 21-13 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जूनियर गर्ल्स डबल्स में वर्षा और भावना की जोड़ी ने भी शानदार खेल दिखाया और झारखंड की पिहू व सिमरोही की जोड़ी को 21-11, 21-09 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सबसे बड़ा अपसेट अंडर-19 बॉयज सिंगल्स में देखने को मिला, जहां बिहार के सक्षम वत्स (भारत रैंक 47) ने टूर्नामेंट के शीर्ष वरीय उत्तराखंड के निश्छल चंद (भारत रैंक 19) को सीधे सेटों में 21-11, 21-13 से मात दी। इस जीत के साथ सक्षम ने भी सेमीफाइनल में जगह बनाकर बिहार के लिए तीसरा पदक पक्का कर दिया।

इस चैंपियनशिप में बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

खेलढाबा.कॉम

खेलढाबा.कॉम, खेल पत्रकार की सोच और बहुत सारे खेल प्रेमियों के सुझाव व साथ का परिणाम है। बड़े निवेश की खेल वेबसाइट्स की भीड़ में खेलढाबा.कॉम के अलग होने की यह भी एक बड़ी वजह है। तो, जिले-कस्बों से बड़े आयोजनों तक की कवरेज के लिए जुड़े रहें खेलढाबा.कॉम से।

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

Laest News

@2025 – All Right Reserved.

Verified by MonsterInsights