4
रांची। सत्र 2022-23 के पूर्व क्षेत्र संतोष ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन झारखंड में किया जायेगा। यह आयोजन 20 अगस्त से 10 सितंबर के बीच आयोजित किया जायेगा। जमशेदपुर में मैदान की अनुपलब्धता के कारण यह आयोजन रांची या बोकारो में आयोजित की जा सकती है। इसकी आधिकारिक घोषणा होना अभी बाकी है। पूर्व क्षेत्र में मेजबान झारखंड, बिहार, ओड़िशा, बंगाल और सिक्किम की टीमें हिस्सा लेंगी।