पटना, 7 मार्च। पूर्वी चंपारण ने बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। स्थानीय मोइनुल हक स्टेडियम में खेले गए पहले क्वार्टरलाइनल मुकाबले में पूर्वी चंपारण ने जहानबाद को 5 विकेट से हराया।
मैच का सार
टॉस पूर्वी चंपारण ने जीता और जहानाबाद को बैटिंग का न्योता दिया। पहले बैटिंग करते हुए जहानाबाद की टीम 50 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में पूर्वी चंपारण की टी 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बना कर मैच जीत लिया।
जहानाबाद की शुरुआत पूर्वी चंपारण की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने धीमी रही। ऊपरी क्रम के बैटरों ने बड़ा स्कोर नहीं किया। इस टूर्नामेंट में दोहरा शतक जमा चुके कुमार श्रेय 32 गेंद में मात्र 19 रन बना कर आउट हो गए। रिषभ रंजन और कुश भी बड़ा स्कोर नहीं कर पाया। सूरज राठौर और सौरभ ने थोड़ा-थोड़ा योगदान किया। सबसे आश्चर्य की बात यह है कि मैच का सबसे ज्यादा 29 रन अतिरिक्त के सहारे बना।
पूर्वी चंपारण की ओर से मणिकांत ने बेहतरीन गेंदबाजी की और चार विकेट चटकाये। मोहम्मद गन और टू्न्ना कुमार ने 2-2 विकेट चटकाये।
जवाब में पूर्वी चंपारण ने यूसुफ नदीम के 49 रन और अन्य बैटरों के थोड़े-थोड़े सहयोग की बदौलत 33.2 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया। रितिक रंजन ने 24, गोपी कृष्णा ने 11, सकीबुल गनी ने 23, समीर अख्तर ने 12,आशुतोष कुमार ने नाबाद 26 रन बनाये। अतिरिक्त के सहारे 17 रन बने।
संक्षिप्त स्कोर
जहानाबाद : 50 ओवर में 165 रन पर ऑल आउट, कुश प्रताप 19, कुमार श्रेय 19, रिषभ रंजन 13, सूरज राठौर 24, सौरभ कुमार 17, गौतम भागवत 11, विश्वास सिंह 18, अतिरिक्त 29, मोहम्मद गनी 2/27,टुन्ना कुमार 2/41, मणिकांत 4/23, आशुतोष कुमार 139, सकीबुल गनी 1/32
पूर्वी चंपारण : 33.2 ओवर में पांच विकेट पर 166, युसूफ नदीम 49, रितिक रंजन 24, गोपी कृष्णा 11, सकीबुल गनी 23, समीर अख्तर 12, आशुतोष कुमार नाबाद 26, अतिरिक्त 17, जतीन यादव 1/48, राजू यादव 1/31, गौतम भागवत 3/26